फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh Dead body found after kidnapping daughter going to attend funeral also died in road accident

Rajgarh: व्यापारी की अपहरण के बाद मिली लाश, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही बेटी की भी सड़क हादसे में मौत

Sat, 08 Jul 2023 05:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 05:11 PM IST
सार

Rajgarh News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में बेहद दुखद हादसा हुआ है। दरअसल, यहां एक व्यापारी का रात में अपहरण होता है, फिर सुबह उसकी लाश मिलती है। सूचना पाकर अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रही बेटी की भी सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन
Rajgarh Dead body found after kidnapping daughter going to attend funeral also died in road accident
मृतक व्यापारी राधेश्याम गुप्ता और सड़क हादसे में मृतक बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे लगातार अपहरण और हत्या जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पचोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देखने को मिला है। यहां स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने देहरीबामन गांव से स्कूटी पर सवार होकर पचोर की तरफ आ रहे व्यापारी का शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपहरण कर लिया। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब चार बजे के आसपास व्यापारी का शव पुलिस को लीमाचौहान थाना क्षेत्र से प्राप्त हुआ, जिसकी पहचान राधेश्याम गुप्ता के रूप में की गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना के बाद से ही पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी और साइबर सेल की टीम सक्रिय थी। लेकिन व्यापारी की लाश मिलने के बाद मामला और गंभीर नजर आ रहा है। वहीं, पुलिस भी मामले में फिलहाल कुछ कहने से बचती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन


राजगढ़ एडिशनल एसपी मनकामना प्रसाद ने बताया कि पुलिस की टीम सक्रिय है और हमने आरोपियों को ट्रैस कर लिया है और जल्द ही हम आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेंगे। घटना और पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से नाराज व्यापारी राजगढ़ के पचोर थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए और आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बेटी की भी हादसे में मौत...
व्यापारी के अपहरण और हत्या की खबर सुनकर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए इंदौर से पचोर आ रही मृतक व्यापारी की बेटी पायल गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके साथ वाहन में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है।


बताया जा रहा है कि घटनाक्रम से पुरा नगर शोक में डूबा हुआ है। हर आदमी की सहानुभूति पीड़ित परिवार के साथ बताई जा रही है और यह भी बताया जा रहा है कि प्रशासन अपराधियों की तह तक पहुंच चुका है। लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed