फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh Crowd gathered in Congress Halla Bol demonstration undeclared power cut and increased bill

Rajgarh: कांग्रेस के हल्ला बोल प्रदर्शन में उमड़ी भीड़, बिजली की अघोषित कटौती और बढ़े बिल के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 01 Aug 2023 10:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 01 Aug 2023 10:40 PM IST
सार

Rajgarh News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में कांग्रेस ने मंगलवार को हल्ला बोल प्रदर्शन किया। बिजली की अघोषित कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन रहा। कांग्रेस नेता बोले, सरकार की मनमानी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Rajgarh Crowd gathered in Congress Halla Bol demonstration undeclared power cut and increased bill
हल्ला बोल प्रदर्शन में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ में अनुविभाग मुख्यालय पर ब्लाक एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को अघोषित बिजली कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। अस्पताल रोड स्थित आशा भवन ब्लाक कांग्रेस कार्यालय से एसडीएम कार्यालय तक प्रदर्शन स्वरूप रैली के साथ बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार आकाश शर्मा को सौंपा।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान महंगाई डायन खाए जात है, जैसे गीत गाने के साथ बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. हेमेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के सारंगपुर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य इलाकों में बिजली बिलों में लगातार गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं। लोगों की शिकायतों पर बिजली विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव मध्यम वर्ग पर पढ़ रहा है। भारी भरकम बिजली बिजों से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।
विज्ञापन


उनकी आर्थिक स्थिति लाकडाउन से ही टूटी हुई है। धीरे-धीरे लोग अब गुजर-बसर कर खाना खर्चा निकल रहे हैं तो सरकार भारी भरकम बिजल बिल भेजकर उन पर व्रजपात कर रही है। शहर में कई घंटे की अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। सोलंकी ने कहा कि सरकार की मनमानी के खिलाफ हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं पूर्व विधायक कृष्ण मोहन मालवीय ने कहा कि सरकार की ढिलाई के चलते गरीबों से बिल वसूली के लिए सख्ती बरती जा रही है। जबकि धन्नाा सेठों को बिजली चोरी करने और बिल अदा न करने की खुली छूट दे गई है। मालवीय ने कहा कि गरीबों के साथ हो रहा है ये अन्याय नहीं रोका गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शफीक अंसारी ने कहा कि बिजली की आपूर्ति बाधित होने की वजह से शहर में तमाम समस्याएं उत्पन्ना हो गई हैं, जिसमें प्रमुख रूप से पेयजल की सुचारू रूप से आपूर्ति न होने के कारण सारंगपुर क्षेत्र की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। इसी के साथ ही शहर के तमाम उद्योग धंधे जो बिजली के ऊपर आश्रित हैं। गर्मी और उमस भरा मौसम होने के कारण लोग गर्मी से भी बेहाल हैं। रात में मच्छरों का प्रकोप भी अपने चरम पर है।


इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं पूर्व विधायक कृष्ण मोहन मालवीय, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डा. हेमेंद्र सोलंकी, कांग्रेस पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शफीक अंसारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन लोदी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना पूर्व मंडी अध्यक्ष कैलाश सुरावत, जनपद सदस्य घनश्याम मालवीय और अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed