{"_id":"64cb8600a1b4bb13770996c3","slug":"rajgarh-crime-a-young-man-was-attacked-with-knife-on-his-shoulder-over-minor-issue-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh Crime: मामूली बात को लेकर युवक के कंधे पर चाकू से हमला, निजी अस्पताल में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh Crime: मामूली बात को लेकर युवक के कंधे पर चाकू से हमला, निजी अस्पताल में इलाज जारी
Thu, 03 Aug 2023 04:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 03 Aug 2023 04:18 PM IST
सार
Rajgarh Crime: राजगढ़ जिले में ब्यावरा देहात थाना एरिया के मुलतानपुरा में एक युवक पर चाकू से हमला हुआ है। हमले में घायल युवक का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ में ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुलतानपुरा क्षेत्र में बुधवार देर रात दो युवाओं की मामूली बात पर कहासुनी हो गई, जिसमें एक युवक ने अन्य युवक पर चाकू से वार कर दिया, जो कि उसके बाएं हाथ के कंधे की तरफ लगा और घुसा रह गया। घायल अवस्था में युवक ब्यावर के सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां उपचार किए जाने को लेकर वह संतुष्ट नहीं हुआ और इसी अवस्था में पुलिस व परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
ब्यावरा देहात थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुलतानपुरा क्षेत्र में निवास करने वाले 31 वर्षीय नितिन पिता गोपाल विजयवर्गीय ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात हो रहे झगड़े में बीच में बोलने की बात को लेकर आरोपी मोनू यादव ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसी अवस्था में वह थाने आया, जहां से पुलिस उसे उपचार के लिए ब्यावरा सिविल अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन
जहां के उपचार से वह संतुष्ट न होकर ब्यावरा के निजी पंजाबी नर्सिंग होम में भर्ती हुआ है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा- 294, 324 और 506 IPC के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
