फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh: Congress MLA targeted the BJP government, said - game of corruption going on in the state

Rajgarh: कांग्रेस MLA ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में चल रहा भ्रष्टाचार का खेल, जो बोले उस पर FIR

Mon, 14 Aug 2023 06:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 06:32 PM IST
सार

राजगढ़ विधायक बापू सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है, जो आवाज उठाता है तो उसकी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है।

विज्ञापन
Rajgarh: Congress MLA targeted the BJP government, said - game of corruption going on in the state
कांग्रेस विधायक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में इन दिनों 50 प्रतिशत कमीशन पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रियंका गांधी, कमलनाथ, अरुण यादव पर एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस भी लगातार हमलावर हो गई है। अब राजगढ़ विधायक बापू सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है, जो आवाज उठाता है तो उसकी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है। एफआईआर कराई जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश के लगभग 41 जिलों में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कांग्रेस के अन्य सीनियर नेताओं पर भाजपा नेताओं ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसका प्रदेश भर में कांग्रेस की ओर से विरोध किया जा रहा है। सोमवार को राजगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित व राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर के नेतृत्व में पत्रकार वार्ता का अयोजन किया गया। जहां राजगढ़ विधायक ने उक्त कांग्रेस नेताओं पर दर्ज एफआईआर को लेकर कहा कि जिस प्रकार से आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। हर जिले में कांग्रेस के सीनियर नेताओं पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। देश और प्रदेश में जो भ्रष्टाचार चल रहा है उसके खिलाफ हमारे वरिष्ठ नेताओं ने लगातार आवाज उठाई है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाती है। ये विपक्ष से घबराई हुई सरकार है। भाजपा की सरकार क्या भ्रष्टाचार नहीं कर रही है। इसका जीता जागता उदहारण हमारा जिला भी है। हमारे जिले में सवा सौ पुलिया बनी हैं CC रोड की। हमने इसी जगह पीसी करके आप सभी को अवगत कराया कि इसमें भ्रष्टाचार हुआ है और कलेक्टर से भी उसकी शिकायत की। कई गांव ऐसे हैं, जहां सड़क की जगह मिट्टी डाली और 50 परसेंट कमीशन खा गए।
विज्ञापन


विधायक ने राजगढ़ जिला अस्पताल का उदाहरण देते हुए कहा कि एक रिटायर्ड स्टोरकीपर के पास से 20 से 25 करोड़ रुपये निकल रहे हैं। एक रिटायर्ड स्टोरकीपर के ये हालात हैं तो डॉ, CMHO व CS के क्या हालात होंगे। सफाई का पैसा खा रहे हैं। कोविड के दौरान क्या खेल हुआ है, कितना पैसा खा गए। जो वस्तु 10 रुपये में खरीदनी थी उसे 100 रुपये में खरीदा। हमने विधायक निधि से जो पैसा दिया उसमें से भी खा गए। हमने सबकी शिकायत की है, लेकिन आज तक उनका कुछ पता नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें हाल में लोकायुक्त टीम ने राजगढ़ जिला अस्पताल में स्टोरकीपर के पद से रिटायर्ड हुए अशफाक अली के भोपाल व विदिशा जिले के लेटरी में स्थित मकान पर छापेमार कार्यवाई की थी। जहां से उन्हें आय से अधिक सम्पत्ति के रूप में नगद राशि व ज्वेलरी सहित संपत्ति के कागजात मिले हैं। जिसको लेकर ही राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed