फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh: Banner to enter the temple wearing decent clothes, those wearing indecent clothes will not get entry

Rajgarh: मंदिर में लगा मर्यादित वस्त्र पहनकर आने का बैनर, अमर्यादित कपड़े पहनने वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश

Wed, 19 Jul 2023 01:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Jul 2023 01:49 PM IST
सार

राजगढ़ जिले के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर आने के लिए एक बैनर लगाया गया है। बैनर में महिलाओं एवं पुरुषों से अपील की गई है कि वह मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर आये, अन्यथा मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
Rajgarh: Banner to enter the temple wearing decent clothes, those wearing indecent clothes will not get entry
मंदिर में लगा मर्यादित वस्त्र पहनकर आने का बैनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में स्थित मंदिरों में एक के बाद एक मर्यादित वस्त्र धारण करके आने के लिए मंदिर समितियों के द्वारा बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक बैनर अब राजगढ़ जिले के ज़ीरापुर नगर में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में लगाया गया है, जिसमें अमर्यादित वस्त्र पहनकर आने वालों को बाहर से ही दर्शन करने के लिए कहा गया है। मन्दिर में कपड़ों को लेकर बैनर पोस्टर लगाने का यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि इसके पूर्व में अशोकनगर, उज्जैन व अन्य जिलों में भी इस तरह के बैनर पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें हिन्दू धर्मावलंबियों से मर्यादित वस्त्र पहनकर मंदिर में आने की अपील की गई है।
विज्ञापन


राजगढ़ जिले के ज़ीरापुर में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में लगे बैनर पोस्टर पर लिखा गया है कि सभी महिलाए एवं पुरुष, मंदिरों में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आवें। छोटे वस्त्र हाफ पेंट,बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटे-फटे जीन्स, फ्रॉक आदि पहनकर आने से अच्छा है आप बाहर से ही दर्शन करने का लाभ प्राप्त करें। हम आशा करते है कि आप भारतीय संस्कृति को बढ़ाने में सुचारू रूप से धारण करने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, सूचना बोर्ड को लेकर मंदिर के पुजारी अनुराग शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अक्सर हम देखते है कि मंदिरों में महिलाएं व पुरुष अमर्यादित वस्त्र धारण करके आते हैं। कई बार बोलने के बाद भी लोगों पर असर नहीं हुआ, इसलिए यह बोर्ड लगाना पड़ा। हम यह चाहते है कि सिर्फ इसी मंदिर में नहीं बल्कि हर मंदिर में इस तरह के बैनर लगे ताकि हमारी हिन्दू संस्कृति आगे बढ़े और हमारा सभी मंदिर के पुजारियों से यही अनुरोध है कि मंदिरों में जो भी बच्चे आये उन तक भी यह संदेश पहुंचाए ताकि हमारी भारतीय संस्कृति आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed