फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh Accident News: Two killed, three injured in car collision in Rajgarh

Rajgarh Accident News: राजगढ़ में कार टकराने से दो की मौत, तीन लोग घायल

Fri, 14 Jan 2022 04:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 04:48 PM IST
सार

राजगढ़ जिले में बीती रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। दो घायलों को भोपाल रैफर किया गया है।
 

विज्ञापन
Rajgarh Accident News: Two killed, three injured in car collision in Rajgarh
death demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजगढ़ जिले में बीती रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। दो घायलों को भोपाल रैफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे सेमली गांव के निवासी कृष्णा गुप्ता (31), प्रभुलाल राठौर (35) सहित राकेश मेवाड़े (22) वैन से अपने गांव जा रहे थे। वे खिलचीपुर की ओर से आ रहे थे। नेशनल हाईवे पर भोजपुर थाने के पास सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। कार में तीन लोग सवार थे।

हादसे में वैन चला रहे कृष्णा गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कृष्णा का शव गाड़ी में फंस गया था। जिसे आसपास के लोगों और पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। पुलिस ने कृष्णा गुप्ता का शव पोस्टमॉर्टम के लिए खिलचीपुर अस्पताल भेजा। वहीं प्रभुलाल और राकेश घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए खिलचीपुर अस्पताल ले गए। जहां प्रभुलाल राठौर ने दम तोड़ दिया। राकेश का इलाज राजस्थान के कोटा में चल रहा है। कार में सवार तीन में से दो अरुण (38) और नितिन सिंह रोहिला (37) भी घायल है। जिन्हें इलाज के लिए भोपाल रैफर किया है।
विज्ञापन

 
देर रात हुए कार हादसे में अपनी जान गंवा चुके कृष्णा गुप्ता खिलचीपुर में मां फलोदी मोबाइल गैलरी नाम से दुकान चलाता था। रोज की तरह कृष्णा दुकान बंद करके घर लौट रहा था। कृष्णा के माता-पिता भी कुछ दिनों पहले तीर्थ यात्रा पर गए थे। किराने की दुकान पर काम करने वाले प्रभुलाल राठौर और राकेश मेवाड़े ने कृष्णा से लिफ्ट लेकर वैन में सवार हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed