फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh: 40 tola gold jewelery stolen from empty house

Rajgarh: पुजारी के सूने घर से 40 तोला सोने के जेवरात चोरी, गिरिराजजी के दर्शन करने गए थे, लौटे तो पता चला

Thu, 29 Dec 2022 10:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 10:51 PM IST
सार

ब्यावरा के प्रख्यात पंडित चतुर्भुजनाथ मंदिर के पुजारी दिनेश शर्मा के सूने मकान में करीब तीस लाख के जेवरात व नकदी अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Rajgarh: 40 tola gold jewelery stolen from empty house
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के प्रख्यात पंडित चतुर्भुजनाथ मंदिर के पुजारी दिनेश शर्मा के सूने मकान में करीब तीस लाख के जेवरात व नकदी अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। दिनेश शर्मा 23 दिसंबर से परिवार सहित गोवर्धन यात्रा करने गए हुए थे। गुरुवार को जब वे लौटे तो घर से अलमारी में रखे जेवरात व नकदी गायब मिले। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंडित दिनेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि वे 23 दिसंबर से यात्रा पर गए थे, गुरुवार को ही लौटे हैं। आकर जैसे ही घर में प्रवेश किया तो देखा अलमारी खुली हुई थी। उसमें रखे दो हार, कान के टॉप्स, मंगलसूत्र, अंगूठी सहित लगभग 40 तोला सोने के आभूषण गायब थे। इसके साथ ही तीन लाख 35 हजार नकदी भी था, वो भी गायब है। एक अनुमान के मुताबिक 30 लाख से ज्यादा का माल गया है। 
विज्ञापन


ब्यावर सिटी थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि पंडित दिनेश शर्मा गिरिराज जी गए थे। आज लौटे तो चोरी का पता चला। थाने पर आकर चोरी की सूचना दी है। चोरी की सूचना पर पुलिस थाना प्रभारी, एसडीओपी सहित जांच दल ने घटनास्थल का मुआयना किया। एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट टीम ने बहुत बारीकी से जांच की। ब्यावरा विधायक रामचंद्र दांगी ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही चोरी का पता लगाएं नहीं तो हम आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed