{"_id":"6266760b2ba7372252475193","slug":"raisen-the-car-collided-with-the-divider-after-overturning-5-times-jumped-up-5-feet","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायसेन: डिवाइडर से टकराई कार, 5 बार पलटी खाने के बाद 5 फीट ऊपर उछली, पहले भी कई वाहन हो चुके हैं हादसे का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायसेन: डिवाइडर से टकराई कार, 5 बार पलटी खाने के बाद 5 फीट ऊपर उछली, पहले भी कई वाहन हो चुके हैं हादसे का शिकार
Mon, 25 Apr 2022 03:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 25 Apr 2022 03:54 PM IST
सार
रायसेन फोरलेन रोड पर बने डिवाइडरों से वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। रविवार को एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद 5 बार पलटी और फिर 5 फीट ऊपर उछलकर गिर पड़ी। हादसे में कार में सवार 5 लोगों को गंभीर चोटे आई हैं।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराने के बाद कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायसेन में फोरलेन रोड में बने डिवाइडर्स से वाहन चालक आये दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। रविवार रात को भी सागर रोड स्थित खरगावली पर बेगमगंज से रायसेन की और जा रहा कार चालक डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार 5 बार पलटने के बाद 5 फीट ऊपर उछल गई। पूरी घटना सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों को चोटें आई हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने घायलों को कार से निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब से डिवाइडर बने हैं तब से अब तक करीब 44 वाहन डिवाइडर से टकरा चुके हैं। शहर में फोरलेन रोड निर्माण कराया गया था। सागर रोड स्थित खरगावली पर चौड़ाई ज्यादा होने के कारण सागर से जो वाहन आते हैं। उस रोड की लंबाई सीमित है और वाहन चालकों को अंदाजा नहीं लगता कि सामने रोड चौड़ा है और डिवाइडर भी है इसी दौरान वाहन चालक सीधे आकर इस डिवाइडर में भिड़ जाते हैं। वहीं, रोड पर ठेकेदार की लापरवाही के चलते अब तक कोई बोर्ड लगाया गया है।