फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raisen: 9 people were sitting in a boat with a capacity of five, the boat capsized in the middle of the river, three died

रायसेन: पांच की क्षमता वाली बोट में बैठे थे 9 लोग, बीच नदी में पलटी नाव, तीन की मौत

Sun, 19 Dec 2021 08:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 08:37 PM IST
सार

रायसेन के उदयपुरा के पास नर्मदा नदी में शनिवार शाम बोट पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाव में पांच लोगों की जगह 9 लोग सवार थे। बोट पलटने के बाद 6 लोगों को बचा लिया गया। मरने वालों में दो साल का बालक भी शामिल है।

विज्ञापन
Raisen: 9 people were sitting in a boat with a capacity of five, the boat capsized in the middle of the river, three died
डूबे लोगों को तलाश करता बचाव दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायसेन के उदयपुरा के पास नर्मदा नदी में शनिवार शाम बोट पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाव में पांच लोगों की जगह 9 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के हैं। बोट पलटने के बाद 6 लोगों को बचा लिया गया। मरने वालों में दो साल का बालक भी शामिल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रायसेन के उदयपुरा के पास नाव में 9 लोग बैठकर नदी पार कर रहे थे। जबकि नाव की क्षमता सिर्फ 5 लोगों की ही थी। बीच नदी में पहुंचने पर नाव में पानी भर गया। इससे नाव पलट गई। छह लोगों को तो बचा लिया गया। नाव में सवार 9 लोगों में से 3 लोग डूब गए थे। इन्हें देर रात तक तलाशा गया। अंधेरा ज्यादा हो जाने के कारण तलाश बंद कर दी। रविवार सुबह दोबारा तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन


टीम ने रविवार शाम करीब पांच बजे तक 3 लोगों के शव को घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर बरामद कर लिए। मरने वालों के नाम देवेंद्र अहिरवार, उम्र- 24 साल, अंगूरी अहिरवार, 23 साल और उसका दो वर्षीय बेटा देवांश है। थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि तीनों के शव मिल गए हैं। कल वह सभी नाव से नदी पार कर रहे थे। तभी नाव नदी में पलट गई। मौके पर ASP अमृत मीणा, तहसीलदार सहित आला अधिकारी सुबह से नर्मदा घाट पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल जा रहे थे
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले जो नाव पलटी थी, उसे मृतक देवेंद्र ही चला रहा था। देवेंद्र शनिवार को बांसखेड़ा में अपने ससुराल में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। अंगूरी बाई अपने बेटे के नाव में बैठकर ससुराल नरसिंहपुर जा रही थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed