{"_id":"649afceeffca2d575b00a7e8","slug":"rain-in-damoh-flood-like-situation-tendukheda-bridge-submerged-in-water-for-four-hours-houses-filled-with-wate-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain In Damoh: बाढ़ जैसे हालात, चार घंटे तक पानी में डूबा रहा तेंदूखेड़ा का पुल, घरों में भर गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain In Damoh: बाढ़ जैसे हालात, चार घंटे तक पानी में डूबा रहा तेंदूखेड़ा का पुल, घरों में भर गया पानी
Tue, 27 Jun 2023 08:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 27 Jun 2023 08:45 PM IST
सार
Rain In Damoh: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में लगातार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। तेंदूखेड़ा का पुल करीब चार घंटे पानी में डूबा रहा। वहीं, लोगों के घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन
घरों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले भी उफान पर चल रहे हैं। मंगलवार सुबह तेंदूखेड़ा ब्लॉक के झलौन और गुंहची का मार्ग पुल आने से मार्ग चार घंटे बंद रहा। झलौन और धनेटा मार्ग के बीच कुंजीनाले पर भी पानी आ गया, जिसके चलते लगभग एक दर्जन गांव का झलौन से संपर्क टूट गया। बाइक सवार पुल पर पानी होने के बाद भी आवगमन करते दिखे। प्रशासन द्वारा न यहां कोई बैरिकेट लगाए गए हैं और न सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजते ही मौसम बदल गया और तेज वर्षा शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और दूसरे दिन भी वर्षा होने से लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, असाटी वार्ड में घरों में दो फीट तक पानी भर गया और नालियां चोक होने के कारण सड़क का पानी लोगों के घरों में भर गया, जिससे घर के अंदर रखी सामग्री खराब हो गई। अभी तो यह शुरूआती पानी गिरा है, वर्षा के चार महीने बाकी है। यदि इसी तरह से नालियां चोक रहीं तो शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह के हालात बन सकते हैं।
विज्ञापन
टीन सेड में दब गए वाहन...
रामकुमार स्कूल के सामने पुराने सीएमएचओ कार्यालय में तूफान चलने के कारण वहां लगा टीन सेड टूटकर वहां खड़े शासकीय वाहनों के उपर आ गिरा, जिससे तीन वाहन उसके नीचे दब गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, यदि छोटे वाहन यहां खड़े होते तो कई वाहन टीन सेड की चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन
