{"_id":"5dbfb8418ebc3e01346ceb6e","slug":"railway-team-rescues-a-bitch-and-her-two-newborns-safely-after-six-hours-rescue-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरियों के नीचे बच्चों को जन्म देकर फंस गई डॉगी, छह घंटे की मेहनत के बाद रेलवे दल ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरियों के नीचे बच्चों को जन्म देकर फंस गई डॉगी, छह घंटे की मेहनत के बाद रेलवे दल ने बचाया
Mon, 04 Nov 2019 02:06 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 04 Nov 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
कुत्ता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक पशुबाड़े में रखी रेल की पटरियों के ढेर से एक कुतिया (डॉगी) और उसके दो नवजात पिल्लों को रेलवे दल ने बचाया। तीनों बेजुबानों को बचाने का यह अभियान करीब छह घंटों तक चला। यह कुतिया डॉगी थी और रेल की पटरियों के ढेर में फंस गई थी, इसके बाद वहां पर उसने चार पिल्लों को जन्म दिया जिनमें से दो ही जीवित मिले।
विज्ञापन
अभियान के निरीक्षक पश्चिम-मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक उदय बोरवणकर ने बताया, ‘हमें एनजीओ ‘पीपुल्स फॉर एनिमल्स’ से शनिवार शाम को सूचना मिली थी कि रेल की पटरियों के ढेर में एक गर्भवती डॉगी फंसी हुई है। इसके बाद रेलवे के बचाव दल ने कल रात को ही स्टॉकयार्ड में रखे हुए करीब 250 रेल की पटरियों को हटाया और रात के करीब ढाई बजे इस डॉगी और उसके दो पिल्लों को बचाया।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें डॉगी के दो पिल्ले मरे हुए मिले या हो सकता है कि वे मरे हुए ही पैदा हुए हों। साथ ही उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के बाद ‘पीपुल्स फॉर एनिमल्स’ एनजीओ के कार्यकर्ता इस डॉगी और उसके दो पिल्लों को मेडिकल जांच के लिए ले गए।
विज्ञापन
