फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Railway Recruitment Board: police arrested two fake candidates

रेलवे भर्ती परीक्षा: बड़े गिरोह के सक्रिय होने का संदेह, दो फर्जी उम्मीदवार गिरफ्तार

Tue, 21 Aug 2018 03:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Tue, 21 Aug 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
Railway Recruitment Board: police arrested two fake candidates

पुलिस ने यहां पिछले एक हफ्ते में बिहार के दो फर्जी उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया है, जो अन्य लोगों के स्थान पर रेलवे भर्ती परीक्षा में बैठे थे। इस धर-पकड़ के बाद भर्ती परीक्षा में किसी बड़े गिरोह के सक्रिय होने के संदेह में विस्तृत जांच की जा रही है। पलासिया पुलिस थाने के प्रभारी अजीत सिंह बैस ने आज बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की जारी परीक्षा में गड़बड़ी के सिलसिले में पकड़े गये आरोपियों की पहचान धीरज कुमार (21) और रंजीत प्रसाद (22) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पलासिया क्षेत्र के इस्लामिया करीमिया कॉलेज में बनाये गये केंद्र में धीरज कुमार को अभिमन्यु कुमार के स्थान पर रेलवे भर्ती परीक्षा देते कल पकड़ा गया। इससे पहले, इसी परीक्षा में रंजीत प्रसाद को संतोष कुमार की जगह शामिल होते वक्त 14 अगस्त को इसी केंद्र में पकड़ा गया था।
विज्ञापन


बैस ने बताया, 'हम विस्तृत जांच के जरिये पता लगा रहे हैं कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है। हमने उन लोगों को गिरफ्तार करने के लिये अपने दल को बिहार भी भेजा है, जिनके स्थान पर दोनों आरोपी रेलवे भर्ती परीक्षा में बैठे थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed