फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Railway Minister's gift: The country's first Vande Bharat train will start from Khajuraho, the railway station of the tourist city will become world class

रेल मंत्री की सौगात: देश की पहली वंदे भारत ट्रेन खजुराहो से शुरू होगी, पर्यटन नगरी का रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास

Sat, 16 Apr 2022 07:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 07:19 PM IST
सार

खजुराहो में रेल सुविधा विस्तार के लिए विद्युतिकरण कार्य आगामी अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसके पूरे होते ही प्राथमिकता के आधार पर खजुराहो रेलवे स्टेशन से वंदे भारत रेल शुरू होगी।

विज्ञापन
Railway Minister's gift: The country's first Vande Bharat train will start from Khajuraho, the railway station of the tourist city will become world class
अश्विनी वैष्णव ने महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर खजुराहो में शनिवार को जिला अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के इतिहास में चलने वाली पहली रेल की तिथि 16 अप्रैल रेलवे के जन्मदिवस पर खजुराहो को सौगात दी। खजुराहो टूरिज्म के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इस भावना को सामने रखकर इसे विश्व का सबसे सुंदर रेलवे स्टेशन बनाने और देश की पहली वंदे भारत ट्रेन खजुराहो से शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन

 
रेलवे एवं कम्युनिकेशन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर खजुराहो में शनिवार को जिला अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। कलेक्टर छतरपुर संदीप जी आर ने जिले के विकास, नवाचार एवं कार्यों का प्रेजेंटेशन किया। वैष्णव ने बताया कि छतरपुर एवं खजुराहो में दो और रैक प्वाइंट बनेंगे। साथ ही छतरपुर की टेराकोटा कला को रेलवे निखारेगा और जल मिशन योजना से घर-घर जल पहुंचाने का संकल्प लिया। इसके लिए 30 अप्रैल तक जिले की कार्ययोजना दिल्ली भेजी जाएगी। जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि अधिकारी मिलकर कार्ययोजना का काम करेंगे।
विज्ञापन

 
रेल मंत्री ने बताया कि चैन्नई में 400 ट्रेन के डिब्बों का निर्माणाधीन कार्य जारी है। बहुत जल्द ही प्रत्येक माह 4-6 ट्रेन नए स्वरूप में संचालित होगी। उन्होंने कहा कि खजुराहो में रेल सुविधा विस्तार के लिए विद्युतिकरण कार्य आगामी अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसके पूरे होते ही प्राथमिकता के आधार पर खजुराहो रेलवे स्टेशन से वंदे भारत रेल शुरू होगी। प्रधानमंत्री देश के 1 हजार रेलवे स्टेशन पर एक साथ उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना में छतरपुर के 1-2 रेलवे स्टेशनों को भी शामिल किया जाएगा। इसमें छतरपुर जिले के सबसे फेमस प्रोडक्टस जोड़े जाएंगे। रेलवे फाटक को बेहतर बनाने की दिशा में नवीन पॉलिसी ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कलेक्टर स्वयं एक इंस्टीट्यूशन है। सेवा भावना से कार्य करें। खजुराहो के रेल विस्तार के लिए बनने वाले प्रजेंटेशन खजुराहो की संस्कृति के मॉडल पर डिजाइन हो। हमारे देश की संस्कृति, इतिहास और टूरिज्म भी विश्व में जाना पहचाना जाता है। इसे ध्यान में रखकर रामायण एक्सप्रेस चालू की गई है।


रेलवे जीएम को फटकारा
बैठक के दौरान सीधी सांसद रीति पाठक ने रेलवे की लापरवाही का मुद्दा रखा। पाठक ने कहा कि खजुराहो-सिंगरौली रेल लाइन बनाने पर बिलकुल ध्यान नहीं दिया जा रहा। यह सुनते ही रेल मंत्री जीएम को फटकार लगा दी। उन्होंने कहा कि आप लोगों की ये लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। काम नहीं कर सकते तो घर बैठो, वीआरएस ले लो। जब बजट की कमी नहीं है तो ये लापरवाही क्यों। दिल्ली जाकर कार्रवाई करता हूं, जरूरत पड़ी तो सस्पेंड भी करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed