{"_id":"5b03f8194f1c1be0408b72f4","slug":"rahul-gandhi-digvijay-singh-and-jyotiraditya-scindia-big-responsibility-for-madhya-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य को दी बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य को दी बड़ी जिम्मेदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Tue, 22 May 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों को देखते हुए अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी राज्य स्तरीय यूनिट में बदलाव करते हुए प्रदेश के दिग्गज नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है।
राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं युवा चेहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया है।

Congress President Rahul Gandhi has appointed Digvijay Singh as the chairman of coordination committee and Jyotiraditya Scindia as the chairman of election campaign committee for Madhya Pradesh. pic.twitter.com/18uSD2RmdZ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 22, 2018
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी के पद से सुशील कुमार शिंदे को हटाया
sushil shinde
वहीं दूसरी ओर हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे को कांग्रेस आलाकमान ने उनके पद से हटा दिया है। शिंदे के स्थान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रजनी पाटिल को तुरंत प्रभाव से हिमाचल कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस हाईकमान की ओर से यह फैसला किया गया है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रजनी पाटिल को हिमाचल की कमान सौंपी है। रजनी हिमाचल नई प्रभारी होंगी।
साथ कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे के योगदान और कठिन परिश्रम को सराहा है। गौरतलब है कि 22 जुलाई 2017 को अंबिका सोनी के इस्तीफा देने के बाद सुशील शिंदे को हिमाचल कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया था। प्रदेश में शिंदे के प्रभार में ही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लड़े थे लेकिन करारी हार का सामना करना पड़ा था। हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 21 सीटें, जबकि भाजपा को 44 सीटें मिली।
रजनी पाटिल का जन्म पांच दिसंबर 1958 को हुआ। वह महाराष्ट्र से संबंध रखती हैं। वह राज्यसभा में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्हें महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख की मौत के बाद 2013 में राज्यसभा के लिए चुना गया था।
रजनी 1996 में सबसे पहले बीड लोकसभा सीट से चुनाव जीती थी लेकिन बाद में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गईं थी। नया प्रभारी नियुक्त होने के बाद हिमाचल कांग्रेस में भी फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं।