फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rahul Gandhi can come to Beohari on August 8 to get tribal vote bank, preparations of Congress for arrival

MP News: आदिवासी वोट बैंक साधने 8 अगस्त को ब्योहारी आ सकते हैं राहुल गांधी, आगमन को लेकर कांग्रेस की तैयारी

Wed, 26 Jul 2023 07:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 26 Jul 2023 07:31 PM IST
सार

शहडोल जिले के ब्योहारी में 8 अगस्त को आ सकते हैं। उनकी सभा यहां होने की तैयारी चल रही है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैय्या ने इसके संबंध में बैठक भी ली है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi can come to Beohari on August 8 to get tribal vote bank, preparations of Congress for arrival
राहुल गांधी के आगमन की तैयारियों के लिए बैठक लेने पहुंचे अजय सिंह राहुल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव राहुल गांधी के शहडोल जिले के ब्योहारी में 8 अगस्त को आ सकते हैं। उनकी सभा यहां होने की तैयारी चल रही है। इसके लिए कांग्रेस के बड़े नेता तैयारी बैठक ले रहे हैं। राहुल के दौरे के पीछे आदिवासी वोट बैंक साधने की रणनीति बताई जा रही है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को महज अब चंद माह शेष हैं। प्रदेश में सत्तासीन भाजपा जहां अपनी कुर्सी बचाए रखने के किए एड़ी-चोटी  का जोर लगा रही हैं, वहीं कांग्रेस भी इस कोशिश में लगी हुई है कि लंबे वनवास के बाद उसकी प्रदेश की सत्ता पर वापसी हो। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की सभाएं प्रदेश मे कराई जा रही है। ताकि वोट बैंक को अपनी पार्टी के खाते मे डाला जा सके। इसी कड़ी में अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव राहुल गांधी के शहडोल जिले के ब्योहारी में आगामी 8 अगस्त को संभावित सभा की तैयारियों में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी जुट गए हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व मध्य प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय कपूर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैय्या एवं शहडोल प्रभारी विजेंद्र मिश्रा  के दिशा निर्देश पर काम भी शुरू कर दिया गया है। राहुल गांधी के आगमन से पूर्व जिला कांग्रेस भवन में बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने इशारों इशारों में यह कहा कि चुंकि एक लंबे समय से पार्टी प्रदेश में सत्ता से दूर है। इसलिए हम सबको स्वयं इस बात का प्रयास करना है कि हम अपने अपने वाहनों से गांधी की संभावित सभा में स्वयं पहुंचें एवं अपने साथियों को लेकर आएं। जिलाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद माननीय राहुल गांधी जी का मध्यप्रदेश में यह प्रथम आगमन है एवं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में राहुल गांधी ने ब्योहारी को चुना इस बात से विंध्य के समस्त कांग्रेसजनों में उत्साह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed