{"_id":"65e6a9a7306412290f0d7969","slug":"rahul-gandhi-attended-wedding-ceremony-in-guna-took-picture-with-bride-and-groom-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: गुना में दिखी राहुल गांधी की सदगी, शादी समारोह में शामिल हुए, दूल्हा-दुल्हन के साथ खिंचाई तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi: गुना में दिखी राहुल गांधी की सदगी, शादी समारोह में शामिल हुए, दूल्हा-दुल्हन के साथ खिंचाई तस्वीर
Tue, 05 Mar 2024 10:50 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 05 Mar 2024 10:50 AM IST
सार
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुना में सोधिंया समाज के एक विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवदंपति को बधाई दी और उनके साथ तस्वीर भी खिचवाई। इस दौरान राहुल गांधी की सादगी देखकर लोगों ने जमकर तालियां बजाई।
विज्ञापन
गुना में विवाह समारोह में शामिल हुए राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान सोमवार को अपनी सादगी का परिचय दिया। राहुल गांधी एक शादी समारोह में शामिल हुए, उन्होंने दूल्हा दुल्हन के साथ तस्वीर खिचाई। इससे दूल्हा-दुल्हन के चेहरे खिल गए, वहीं राहुल गांधी को शादी में देखकर वहां मौजूद मेहमान भी हेरत में पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, राघोगढ़ में एक विवाह समारोह का आयोजन हो रहा था। वहीं, भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर आ रहे राहुल गांधी को इसी मार्ग से गुजरना था। कुछ देर बाद राहुल गांधी वहां आए तो स्वागत के लिए खड़े लोगों ने उनके शादी समारोह में शामिल होने की अपील की। जिसके बाद राहुल गांधी ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राहुल गांधी सोधिंया समाज के राजू पंवार के विवाह समारोह में शामिल हुए। विवाह समारोह में पहुंचकर राहुल गांधी ने नवदंपति को बधाई दी और उनके साथ तस्वीर भी खिचवाई। इस दौरान राहुल गांधी की सादगी देखकर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका आभार व्यक्त किया। शादी समारोह में राहुल गांधी को देखकर सोधिंया परिवार और समाज के लोग गदगद हो गए।
