फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Questions are being raised on Chhindwara police for not taking action in the matter of finding two dead bodies

Chhindwara: दो लाश की उलझी गुत्थी, पुलिस 15 दिन भी नहीं ढूंढ पाई सुराग, उठ रहे सवाल

Wed, 23 Nov 2022 08:16 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 08:16 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले की पुलिस 15 दिन से दो लाशों की गुत्थी सुलझाने में बेबस साबित हो रही है। कुंडीपुरा और पांढुर्णा के दो अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं की क्षत-विक्षत लाश मिलने के बाद पुलिस ने भले ही मामले की जांच शुरू कर दी हो, लेकिन अभी तक कोई अहम सुराग नहीं लगे हैं।

विज्ञापन
Questions are being raised on Chhindwara police for not taking action in the matter of finding two dead bodies
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में धरमटेकड़ी चौकी के ग्राम लकड़ाई जम्होड़ी के समीप 7 नवंबर को झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था। इसी तरह 12 नवंबर को पांढुर्ना के तीगांव के समीप कुएं में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। दोनों शव बुरी तरह से खराब होने से मृतिकाओं की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऐसे में अब पुलिस की मुखबिर तंत्र पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि जिन परिस्थितियों में दोनों शव मिले हैं, उससे संभावना जताई जा रही है कि हत्या के बाद बॉडी यहां लाकर फेंकी गई है। हालांकि, तीगांव में मिले शव की पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं, लकड़ाई जम्होड़ी में मिली मृतका की पीएम रिपोर्ट आना शेष है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही हत्या की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन


झाड़ियों में मिला था महिला का शव...
धरमटेकड़ी चौकी के ग्राम लकड़ाई जम्होड़ी से लगी बोहना पुलिया के समीप बीती 7 नवंबर को लगभग 35 साल की एक महिला का शव मिला था। शव पुराना होने से खराब होकर कंकाल में बदल गया था। इस वजह से अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। चौकी प्रभारी एकता सोनी का कहना है कि मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की कमर में बंधे मिले थे तार...
पांढुर्ना के तीगांव स्थित रेलवे ट्रैक के समीप कुएं में बीती 12 नवंबर को एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला तो मृतका का सिर धड़ से अलग था और कमर में तार बंधे मिले। 13 नवंबर को पुलिस ने कुआं खाली कर मृतका का सिर तलाशा था, लेकिन शव खराब होने से मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। इस संबंध में पांढुर्ना टीआई राकेश बघेल का कहना है कि पीएम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है और न ही मृतका की शिनाख्त हो पाई है। अभी मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed