फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Question paper of 12th half yearly exam leaked in chhatarpur madhya pradesh , viral on social media

मध्य प्रदेश:12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा का मैथ और बायोलॉजी का पेपर लीक, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Sun, 05 Dec 2021 03:00 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 05 Dec 2021 03:00 AM IST
सार

आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने लीक प्रश्नपत्र की स्क्रीन शॉट को ट्वीट किया है। उन्होंने UPTET की तरह अर्धवार्षिक परीक्षा लीक में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री, शिक्षा विभाग, सागर कमिश्नर और छतरपुर कलेक्टर को टैग किया है।

विज्ञापन
Question paper of 12th half yearly exam leaked in chhatarpur madhya pradesh , viral on social media
प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी लगने पर शिक्षा विभाग ने जांच शुरु कर दी है। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

छतरपुर जिले में 12वीं की अर्ध वार्षिक परीक्षा का गणित और जीव विज्ञान का प्रश्नपत्र शनिवार को लीक हो गया। दूसरी पाली में 12.30 बजे से होने वाली परीक्षा शुरु होने के 20 मिनट पहले ही पर्चा लीक हो गया और दोनों विषयों के प्रश्नपत्र सोशल मीडिया में वायरल होने लगे। प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी लगने पर शिक्षा विभाग ने जांच शुरु कर दी है। हालांकि पर्चा लीक होने का हड़कंप मचने के बाद भी परीक्षा कराई गई। 
विज्ञापन


वहीं आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने लीक प्रश्नपत्र की स्क्रीन शॉट को ट्वीट किया है। उन्होंने यूपीटीईटी की तरह अर्धवार्षिक परीक्षा लीक में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री, शिक्षा विभाग, सागर कमिश्नर और छतरपुर कलेक्टर को टैग किया है।  इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के परीक्षा सेक्शन प्रभारी विपिन दीक्षित का कहना है कि इस बार परीक्षा राज्य शिक्षा मिशन के जरिए कराई गई है। डीईओ ऑफिस के परीक्षा सेक्शन की इस बार भूमिका नहीं है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी एस के शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उनका नंबर बंद बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed