{"_id":"5ef5c31b3e25d54266002788","slug":"quarantine-migrant-laborers-convert-school-into-vande-bharat-express-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन किए गए मजदूरों ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, परिसर को वंदे भारत एक्सप्रेस में बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन किए गए मजदूरों ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, परिसर को वंदे भारत एक्सप्रेस में बदला
Fri, 26 Jun 2020 03:12 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 26 Jun 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों ने बदला स्कूल का नक्शा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सतना में क्वारंटीन किए गए मजदूरों ने स्कूल का नक्शा ही बदल दिया। सतना जिले के जिगनहट ग्राम में श्रमिकों ने स्कूल की इमारत की पुताई कर उसे वंदे भारत एक्सप्रेस में बदल दिया। सोशल मीडिया पर लोग इन मजदूरों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि विभिन्न प्रदेशों से मध्यप्रदेश लौटे प्रवासी मजदूर घर जाने से पहले क्वारंटीन केंद्रों में रह रहे थे। ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूल को क्वारंटीन केंद्र बनाए गए थे। प्रवासी मजदूरों को यहीं ठहराया गया था।
विज्ञापन
सतना जिले में सरकारी स्कूल में रह रहे मजदूरों ने स्कूल को वंदे भारत एक्सप्रेस में बदल दिया। मजदूरों ने स्कूल का ऐसा कायाकल्प किया है कि अब दूर-दूर से लोग स्कूल को देखने आ रहे हैं। दरअसल, उचेहरा जनपद की ग्राम पंचायत जिगनहट गांव के मजदूर रोजगार की तलाश में मुंबई गए थे।
विज्ञापन
लॉकडाउन की वजह से वहां काम बंद हो गया। उसके बाद मजदूर गांव लौट आए। यहां पहुंचने के बाद मजदूरों को गांव के बाहर बने स्कूल में क्वारंटीन किया गया था।
