फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pulse polio campaign started in MP, children in the age group of 0 to 5 years will be given two drops of life

पल्स पोलिया अभियान शुरू: मध्य प्रदेश में 0 से 5 वर्ष आयु के 1.11 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

Sun, 27 Feb 2022 12:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 12:46 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जय प्रकाश जिला अस्पताल में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत की।
 

विज्ञापन
Pulse polio campaign started in MP, children in the age group of 0 to 5 years will be given two drops of life
पोलियो ड्रॉप पिलाते स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में रविवार से राष्ट्रीय पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जय प्रकाश जिला अस्पताल में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें 27, 28 फरवरी और 2 मार्च को बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत प्रदेश में 0 से 5 वर्ष आयु के एक करोड़ 11 लाख बच्चों को "दो बूंद जिंदगी की खुराक" दी जाएगी। प्रदेश में अभियान के प्रथम दिवस के लिए 83 हजार 261 बूथ, 4,252 ट्रांजिट बूथ, 12 हजार 996 हाई रिस्क एरिया एवं माईग्रेटरी बूथ बनाये गये हैं। इनमें 1 लाख 67 हजार 635 वैक्सीनेटर्स द्वारा पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी।

अभियान में 12 हजार 37 सुपरवाइजरों द्वारा बूथों की मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जायेगी। अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन 82 हजार 35 टीमों द्वारा घरों का भ्रमण कर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी, जिससे एक भी घर एवं एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed