27 फरवरी से पल्स पोलियो अभियान: सीहोर के दो लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 21 Feb 2022 08:32 PM IST
सार
राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक की गई। कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा शून्य से 05 साल तक बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक की गई।
- फोटो : अमर उजाला
