फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Public hearing in Sehore: Administration gave notices to vacate land and houses, villagers are demanding adequate compensation amount

सीहोर में जनसुनवाई: प्रशासन ने थमाए जमीन और मकान खाली करने के नोटिस, ग्रामीण पर्याप्त मुआवजा राशि देने की कर रहे मांग

Tue, 01 Feb 2022 06:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 01 Feb 2022 06:09 PM IST
सार

पार्वती बांध परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले ग्राम गवा के ग्रामीण आज कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे। ज्ञापन देकर मांग की कि डूब में आ रहे जमीन-मकान का सही मुआवजा दिलाया जाए।
 

विज्ञापन
Public hearing in Sehore: Administration gave notices to vacate land and houses, villagers are demanding adequate compensation amount
Sehore: प्रशासन के नोटिस के बाद कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पार्वती बांध परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले ग्राम गवा के ग्रामीण आज कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे। ज्ञापन देकर मांग की कि डूब में आ रहे जमीन-मकान का सही मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के गवा के ग्रामीणों की सिंचित भूमि पार्वती डेम में डूब रही है, जल्दी ही मकान भी डैम के पानी में समा जाएंगे। आने वाली विकट स्थिति से ग्रामीण खौफजदा हैं। इधर ग्रामीणों को प्रशासन ने मुआवजा राशि के बदले जमीन और मकान खाली करने का नोटिस थमा दिया है। ग्रामीण पर्याप्त मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन दो वर्ष से टालामटौली कर रहा है। इधर डेम का पानी बढ़ता ही चला जा रहा है। अपनी पीड़ा का समाधान न होते देख ग्रामीणों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पार्वती बांध परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले ग्राम गवा के चंदर सिंह, प्रभुलाल, गेंदा, इंदर सिंह, जगन्नाथ, हरि सिंह, भगवान सिंह, हरि सिंह, बापूलाल, श्याम सिंह, बाबूलाल, राजाराम, बापू लाल, सदी बाइर्, लाखन सिंह, कृष्ण मुरारी, अभय सिंह, लाखन सिंह, अभय सिंह, मांगीलाल, श्रजन सिंह, प्रभुलाल, फतेह सिंह, रामलाल, धन सिंह आदि ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को ज्ञापन देकर मुआवजा राशि दिलाई जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed