फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Property worth more than Rs 5 crores found in raiders house in forest department Ranger

वन विभाग रेंजर के घर छापेमारी में मिली 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति

Thu, 30 Aug 2018 02:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Updated Thu, 30 Aug 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
Property worth more than Rs 5 crores found in raiders house in forest department Ranger
Raid
मध्य प्रदेश के नीमच में लोकायुक्त उज्जैन की तीन टीमों ने बुधवार को इंदिरा नगर एमआईजी 40 में रामपुरा वन विभाग के रेंजर जगदीशचंद्र चौधरी के दो घरों और दो वेयर हाउस पर छापा मारा। छापे के बाद करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। उनके घर से जमीन, मकान, वेयर हाउस, सोना चांदी, ट्रैक्टर और कार सहित करीब 5 करोड़ रुपए की  बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। सुबह 6 बजे शुरू हुई यह छापेमारी करीब 9 घंटे तक चली। जिसमें यह सभी दस्तावेज जब्त किए गए। 
विज्ञापन


लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने रेंजर चौधरी के एमआईजी स्थित निवास पर, निरीक्षक अंतिम पंवार ने रामपुरा और निरीक्षक दिनेश रावल की टीम ने चौथखेड़ा बायपास वेयर हाउस पर एक साथ छापा मारा। इस दौरान चौधरी के घर से सोने-चांदी के जेवर, बैंक खाते, एलआईसी निवेश खाते, 60 बीघा जमीन, एक मकान, दो वेयर हाउस के दस्तावेज जब्त किए। 
विज्ञापन


रामपुरा में करीब ढाई घंटे चौधरी के सरकारी आवास की भी तलाशी ली गई। हालांकि वहां पर टीम को कुछ नहीं मिला। जबकि चौथखेड़ा के 4 घंटे चली कार्रवाई में वेयर हाउस के रिकॉर्ड जब्त किए। वन विभाग के डीएफओ आरसी विश्वकर्मा का कहना है कि रेंजर चौधरी पर कार्रवाई की सूचना लोकायुक्त ने दी थी। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त की कार्रवाई पूरी होने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षक श्रीवास्तव ने बताया नीमच के इंदिरा नगर स्थित चौधरी के निवास से 40 ग्राम सोने के, 1 किलो 300 ग्राम चांदी के जेवर मिले हैं। 100 ग्राम सोने के जेवर मणिपुरम् गोल्ड लोन के लिए रखा हुआ है। 60 बीघा जमीन, दो वेयर हाउस, एक क्वांटो कार, एक ट्रैक्टर, ट्राला, तीन दोपहिया वाहन तथा 18 हजार रुपए नकद मिले हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed