फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Procession on Bhimrao Ambedkar Jayanti in Rajgarh Bhim Army said understand power of constitution

Rajgarh: अंबेडकर जयंती पर निकला चल समारोह, भीम आर्मी ने कहा- संविधान की ताकत समझें, अपने बच्चों को शिक्षा दें

Fri, 14 Apr 2023 06:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Apr 2023 06:33 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिले के अलग-अलग एरिया में चल समारोह निकाला गया। भीम आर्मी प्रदेश महासचिव राजेश गढ़वाल ने कहा, बाबा साहब ने हमें मनुवादियों और सवर्णों के माथे पर बैठने का अधिकार दिया है।

विज्ञापन
Procession on Bhimrao Ambedkar Jayanti in Rajgarh Bhim Army said understand power of constitution
अंबेडकर जयंती पर निकला चल समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्र में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भीम आर्मी और बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा चल समारोह निकाला गया। इसमें बढ़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए।

विज्ञापन


राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित पुराने बस स्टैंड से शुरू हुए चल समारोह का नगर के अलग-अलग स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा स्वागत किया गया। अंत में चल समारोह मुख़्य बाजार  से होते हुए नए बस स्टैंड पर स्थित मंगलभवन पहुंचा। यहां राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर भी शामिल हुए और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद चल समारोह का समापन किया गया।
विज्ञापन


'शिक्षा उस शेरनी का दूध है, जो पीएगा वो दहाड़ेगा'
इसके अतिरिक्त ब्यावरा डिविजन के अन्तर्गत आने वाली सुठालिया तहसील में भी विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव राजेश गढ़वाल शामिल हुए, यहां उन्होंने भीमराव अंबेडकर के सभी अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा, शिक्षा शेरनी का वो दूध है, जो भी पीएगा वही दहाड़ेगा। इसलिए अपने बच्चे और परिवार की शिक्षा पर जरूर जोर दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




साथ ही प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में दलित दूल्हों को घोड़ी से उतारने की घटनाओं को लेकर कहा, हम क्यों घोड़ी पर बैठने के लिए इतने उतावले हो रहे हैं, जबकि बाबा साहब ने तो हमें मनुवादियों और सवर्णों के माथे पर बैठने का अधिकार दिया है। संविधान की ताकत समझें और अपने बच्चों को शिक्षा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed