{"_id":"64449777966583601a06c105","slug":"principal-installed-cameras-in-government-school-bathroom-removed-them-after-protests-matter-reached-sdm-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: सरकारी स्कूल के बाथरूम में प्राचार्य ने लगवाए कैमरे, विरोध के बाद निकलवाए, SDM तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: सरकारी स्कूल के बाथरूम में प्राचार्य ने लगवाए कैमरे, विरोध के बाद निकलवाए, SDM तक पहुंचा मामला
Sun, 23 Apr 2023 08:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 23 Apr 2023 08:27 AM IST
सार
जावरा के शहीद नरेंद्र सिंह चन्द्रावत उच्चतर माध्यमिक मॉडल स्कूल में प्राचार्य द्वारा बाथरूम और स्टाफ रूम में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का मामला सामने आया है। परिजनों और छात्रों के विरोध के बाद प्राचार्य ने कैमरे निकलवा दिए।
विज्ञापन
स्कूल के बाथरूम में कैमरे लगाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन संभाग के रतलाम जिले के जावरा में स्थित एक शासकीय स्कूल में प्राचार्य ने स्कूल के बाथरूम में निगरानी रखने की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। जब इसकी जानकारी विद्यार्थियों और उनके माता-पिता तक पहुंची तो तत्काल इन कैमरों को हटवा दिया गया।
मामला जावरा के शहीद नरेंद्रसिंह चन्द्रावत उच्चतर माध्यमिक मॉडल स्कूल का है। यहां प्राचार्य ने बच्चों के बाथरूम और स्टाफ रूम में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। जिस पर विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने आक्रोश जताया था, मीडिया को जब इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने भी स्कूल प्राचार्य से मिलने का प्रयास किया, लेकिन मीडिया कर्मी इसका विरोध जताते इसके पहले ही प्राचार्य ने तत्काल बाथरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे निकलवा दिए।
बताया जा रहा है कि प्राचार्य ने स्कूल में कुछ दिनों पहले ही कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इन कैमरों की आवश्यकता क्लासरूम लाइब्रेरी प्लेग्राउंड के साथ ही अन्य स्थानों पर जरूरी हो सकती है, लेकिन प्राचार्य ने सीसीटीवी कैमरे स्टाफ रूम और बाथरूम में भी लगवा दिए थे। क्लासरूम और अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे आखिर क्यों लगाए गए ये बात समझ से परे हैं। इसका जवाब प्राचार्य के पास भी नहीं है।
विज्ञापन
जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी - एसडीएम
इस मामले में जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि मामला संज्ञान में आया है इसकी पूरी विधिवत जांच करवा कर मामले को दिखाया जाएगा और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।