फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   prime minister narendra modi madhya pradesh visit

पीएम मोदी कल एमपी के एक दिवसीय दौरे पर, करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण

Fri, 22 Jun 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 22 Jun 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi madhya pradesh visit

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल अपनी एक दिवसीय मध्य प्रदेश यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेगें। इनमें एक सिंचाई परियोजना और शहरी परिवहन योजना शामिल हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री की प्रदेश यात्रा और विकास परियोजनाओं के लोकार्पण को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश यात्रा के दौरान राजगढ़ जिले की मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना और इंदौर में प्रदेश सरकार की शहरी परिवहन योजना ‘सूत्र सेवा‘ सहित कुछ अन्य योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कल दोपहर लगभग 12 बजे भोपाल विमानतल पर पहुंचेगें और भोपाल से मोहनपुरा और उसके बाद इंदौर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मोहनपुरा परियोजना की लागत 3,866.34 करोड़ रुपए है और इसके जलाशय की जल-भराव क्षमता 5730 लाख घन मीटर है। जलाशय से 1.34 लाख हेक्टेयर भूमि में रबी सिंचाई के साथ ही लगभग 400 ग्रामों में पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इस परियोजना से राजगढ़ जिले के 727 ग्राम लाभान्वित होंगे।

उन्होंने बताया कि कल ही प्रधानमंत्री इंदौर में 4713.75 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इंदौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वे के विजेताओं को सम्मानित करने के साथ-साथ मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी शहरी परिवहन योजना 'सूत्र सेवा' का शुभारंभ भी करेंगे। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाख से अधिक हितग्राही लाभान्वित होंगे।

अधिकारी ने बताया कि इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी शहरी स्वच्छ सर्वे 2018 में विजेता प्रथम तीन शहर इंदौर, भोपाल और चंडीगढ़ के प्रतिनिधियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के दो शहर इंदौर और भोपाल ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 की रैकिंग को इस साल बरकरार रखा है।

इंदौर में ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था

प्रधानमंत्री के इंदौर आगमन के दौरान निम्नानुसार रहेगी यातयात एवं मार्ग व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्थाएं विधानसभा वार रहेगी!

दिनांक 23 जून 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार का इंदौर आगमन प्रस्तावित है, जिसमें सुरक्षा एवं यातायात सुगमता की दृष्टि से प्रातः 10 बजे से निम्नानुसार मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित/परिवर्तित रहेगाः

(अ) कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिको की बसों/वाहनों के लिये निम्नानुसार मार्ग रहेगा:

A. देवास की ओर से आने वाले वाहन/बस

1. बायपास देवगुराड़िया कट पॉइंट से तीन इमली
2. तीन इमली से मुसाखेड़ी चौराहा
3. मूसाखेड़ी चौराहा से पीटीसी ग्राउंड में पार्क की जाएगी

B. उज्जैन की ओर से आने वाले वाहन/बसें
1. भौरासला चौराहा से बाणगंगा थाना 
2. बाणगंगा चौराहा से मरीमाता चौराहा 
3. मरीमाता चौराहा से डीआरपी लाइन चौराहा
4. डीआरपी लाइन चौराहा से राजकुमार चौराहा 
5. राजकुमार चौराहा से लैंटर्न चौराहा 
6. लैंटर्न चौराहा से रीगल चौराहा
7. रीगल चौराहा से आरएनटी मार्ग होते हुये श्रीमाया चौराहा 
8. श्रीमाया चौराहा से व्हाइट चर्च चौराहा 
9. व्हाइट चर्च से जीपीओ चौराहा 
10. जीपीओ चौराहा से डेली कॉलेज में पार्क की जा सकेगी

C. नेमावर/खंडवा की ओर से आने वाली बसें/वाहन:
1. नेमावर रोड से तीन इमली चौराहा 
2. तीन इमली चौराहा से पीटीसी/डेली कॉलेज ग्राउंड में पार्क की जाएगी 

D. महू की ओर से आने वाली बसें/वाहन:
1. राजीव गांधी प्रतिमा से भंवरकुआ चौराहा 
2. भंवरकुआं चौराहा से नवलखा चौराहा 
3. नवलखा चौराहा से मूसाखेड़ी 
4. मूसाखेड़ी से डेली कॉलेज डेली कॉलेज मार्ग पर डेली कॉलेज/जिला जेल के सामने पार्क की जा सकेगी ।

E. धार की ओर से आने वाली बसें/वाहन:
1. चंदन नगर से फूटी कोठी चौराहा 
2. फूटी कोठी चौराहा से गोपूर चौराहा
3. गोपूर चौराहा से चाणक्य पुरी चौराहा 
4. चाणक्य पुरी चौराहा से ओव्हर ब्रिज होते हुये मंडी गेट 
5. मंडी गेट से राजीव गांधी प्रतिमा 
6. राजीव गांधी प्रतिमा से आईटी पार्क 
7. आईटी पार्क से मूसाखेड़ी 
8. मूसाखेड़ी से डेली कॉलेज डेली कॉलेज मार्ग पर डेली कॉलेज/जिला जेल के सामने पार्क की जा सकेगी। 

F. विधान सभा क्र. 1, 4 एवं राऊ विधान सभा से आने वाले कार्यकर्ताओं की बसें/वाहन
1. भंवरकुआ चौराहा से नवलखा चौराहा
2. नवलखा चौराहा से इंदिरा प्रतिमा से सेन्ट्रल स्कूल/जिला जेल के सामने पार्क हो सकेगी।

G. विधान सभा क्र. 2, 3 से आने वाले कार्यकर्ताओं की बसें/वाहन
1. व्हाइट चर्च होकर नेहरू स्टेडियम के गेट क्र. 3, 4, 5 के सामने कार्यकर्ताओं को उतार कर जीपीओ से इंदिरा प्रतिमा, सेन्ट्रल स्कूल होते हुये डेली कॉलेज में पार्क हो सकेगी। 

H. मीडिया वाहन स्टेट बैक आॅफ इण्डिया परिसर में पार्क किये जा सकेंगे

(ब) सामान्य यात्री बसों/वाहनों के लिये निम्नानुसार मार्ग रहेगा:

A. देवास की ओर से आने वाले वाहन:

1. बायपास देवगुराड़िया कट पॉइंट से तीन इमली
2. तीन इमली चौराहा से नवलखा
3. नवलखा से व्हाइट चर्च चौराहा होते हुये गंतत्व पर जा सकेगी। 

B. उज्जैन की ओर से आने वाले वाहन:
1. भौरासला चौराहा से बाणगंगा थाना 
2. बाणगंगा चौराहा से मरीमाता चौराहा 
3. मरीमाता चौराहा से डीआरपी लाइन चौराहा 
4. डीआरपी लाइन चौराहा से राजकुमार चौराहा 
5. राजकुमार चौराहा से अपने गंतव्य पर जा सकेगी ।
6. एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रीगण कृपया सुपरकॉरिडोर मार्ग का उपयोग न करें वे डीआरपी लाइन चौराहा, मरीमाता चौराहा, वायरलेस, कालानी नगर, एयरपोर्ट थाने के सामने से एयरपोर्ट आ-जा सकेगे ।
7. जाने वाली समस्त वाहन व्हाइट चर्च से नवलखा, तीन इमली चौराहा होते हुये अपने गंतत्व पर जा सकेगी । 

स) भारी माल वाहनों के लिये प्रतिबंध/परिवर्तन मार्ग निम्नानुसार रहेगा:
1. तीन इमली से मंडी की ओर आने वाले सभी भार वाहन/माल वाहन, जो ट्रान्सपोर्ट नगर/मंडी की ओर जाते है पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। 
2. भार वाहन धार रोड से नावदापंथ होकर सुपर काॅरीडोर मार्ग पर आवागन करते है वे नावदापंथ से चंदन नगर फूटी कोठी गोपुर चौराहा, नर्मदा पुरम चौराहा, रेत मंडी रोड ए.बी. रोड राऊ होते हुये बायपास से अपने गंतव्य पर आ जा सकेगे।
 3. उज्जैन तरफ से आने वाले भारी माल यान शहर में प्रवेश नही कर पायेंगे।

इस दौरान यातायात 10 बजे से एयपोर्ट से सुपरकॉरिडोर होते हुये भौरासला चौराहा, एमआर 10 रोड होते हुये, चन्द्रगुप्त चौराहा, बापट चौराहा, विजय नगर चौराहा, रेडिसन चौराहा, बर्फानी धाम चौराहा, खजराना चौराहा, बंगाली चौराहा, पिपल्हाना चौराहा से व्हाइट चर्च तक सम्पूर्ण मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 

आम जनता से अपील की जाती है, वे वैकल्पिक मार्गो का चयन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed