फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Presentation of folk dance based on Indian culture in Shivpuri

Shivpuri: भारतीय संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य की दी गई प्रस्तुति, बच्चों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग

Wed, 22 Nov 2023 01:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 Nov 2023 01:41 PM IST
सार

Shivpuri: शिवपुरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र पर 75 दिवसीय राष्ट्रीय भाषा उत्सव के अंतर्गत लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक कक्षा के बच्चों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसमें भारतीय संस्कृति पर आधारित सदनवार नृत्य बच्चों ने प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
Presentation of folk dance based on Indian culture in Shivpuri
भारतीय संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य की दी गई प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र के प्राथमिक विभाग में 75 दिवसीय राष्ट्रीय भाषा उत्सव के अंतर्गत लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति में जितनी विविधता है, उतनी ही विविधता भारतीय नृत्य में है। प्रतियोगिता का आयोजन सदनवार किया गया। विद्यालय के चारों सदनों ने अलग अलग लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


रमन हाउस ने पंजाबी लोक नृत्य की प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया वहीं टैगोर सदर ने हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  शिवाजी सदन ने राजस्थानी लोकनृत्य कर तृतीय स्थान हासिल किया। प्राथमिक विभाग के प्रधानाध्यापक जगदीश मीना द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया और उन्होंने बच्चों की सराहना भी की।
विज्ञापन


बच्चों की प्रस्तुतियों की हुई सराहना
विद्यालय की प्राचार्य पुनीता ज्योति भी कार्यक्रम में मौजूद रही और उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा की इससे बच्चों में भारत की विविध संस्कृति, भाषा व नित्य का ज्ञान बढ़ेगा। अंत में प्राथमिक विभाग की सीनियर शिक्षिका टी इक्का ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इसके लिए इन्होंने प्राथमिक विभाग के सभी सदन अध्यक्ष को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed