फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Praveen Togadia reached Chhindwara, said- Hanuman Chalisa center will be opened in every village

Chhindwara: प्रवीण तोगड़िया पहुंचे छिंदवाड़ा, कहा- हर गांव में खोला जाएगा हनुमान चालीसा केंद्र

Thu, 11 May 2023 04:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 May 2023 04:05 PM IST
सार

प्रवीण तोगड़िया ने छिंदवाड़ा में कहा कि वे सिर्फ करोड़ों हिंदू की न्याय के लिए 22 अप्रैल से लगातार देश का भ्रमण कर रहे हैं। यदि सरकार मंदिरों का निर्माण करा रही है तो यह अच्छी बात है, लेकिन मेरा यह मानना है कि मंदिरों के साथ-साथ हिंदुओं को रोजगार और उनका आर्थिक विकास जरूरी है। 

विज्ञापन
Praveen Togadia reached Chhindwara, said- Hanuman Chalisa center will be opened in every village
प्रवीण तोगड़िया छिंदवाड़ा पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। उनके तेवर तीखे नजर आए। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि  जो सरकार हिंदू हित के लिए काम कर रही है हम उसका समर्थन करते हैं, लेकिन यदि कोई हिंदू संगठनों पर बैन की बात करेगा तो उसका विरोध करेंगे। प्रत्येक गांव में हनुमान चालीसा केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि प्रवीण तोगड़िया इन दिनों देश भ्रमण पर हैं। गुरुवार को वे छिंदवाड़ा पहुंचे थे। शुभालय में उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे किसी भी दल और पार्टी के गुलाम नहीं हैं, वे सिर्फ करोड़ों हिंदू की न्याय के लिए 22 अप्रैल से लगातार देश का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार मंदिरों का निर्माण करा रही है तो यह अच्छी बात है, लेकिन मेरा यह मानना है कि मंदिरों के साथ-साथ हिंदुओं को रोजगार और उनका आर्थिक विकास जरूरी है। जो सरकार हिंदू हित के लिए काम कर रही है हम उसका समर्थन करते हैं लेकिन यदि कोई हिंदू संगठनों पर बैन की बात करेगा तो उसका विरोध करेंगे। 
विज्ञापन


जेलों में बंद हिंदू भाइयों को देंगे निशुल्क कानूनी सहायता
प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि प्रत्येक गांव में हनुमान चालीसा केंद्र खोला जाएगा, जिससे युवकों को जोड़ा जाएगा। वहीं इस हनुमान चालीसा केंद्र के माध्यम से जेलों में बंद हिंदू भाइयों को निशुल्क कानूनी सहायता दी जाएगी, इसको लेकर समिति बनाई गई है। यह योजना शहरों से गांव की ओर ले जाने का हम काम कर रहे हैं अनूपपुर में यह शुरू भी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed