फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Praveen Kakkar been accused of being involved in fake encounter in Madhya Pradesh

आयकर छापेमारी से फिर चर्चा में आए प्रवीण कक्कड़, फर्जी एनकाउंटर का लग चुका है आरोप

Mon, 08 Apr 2019 10:55 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अजय सिंह Updated Mon, 08 Apr 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Praveen Kakkar been accused of being involved in fake encounter in Madhya Pradesh
प्रवीण कक्कड़ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़ आयकर विभाग की छापेमारी से फिर चर्चा में हैं। पुलिस की नौकरी छोड़ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया के निजी सचिव बने कक्कड़ पर फर्जी एनकाउंटर में शामिल होने का भी आरोप लग चुका है।
विज्ञापन


इंदौर एसटीएफ टीम में इंस्पेक्टर के पद पर तैनाती के समय प्रवीण कक्कड़ पर 14 जुलाई 2003 को एक गैंगेस्टर कमल सिसोदिया का पेटलावद-थांदला के बीच फर्जी मुठभेड़ में मारने का आरोप लगा। मामला बढ़ने पर इस मामले की जांच भी कराई गई लेकिन आज तक इस जांच का कोई नतीजा नहीं निकला। 
विज्ञापन


इस मुठभेड़ में मारे गए कमल सिसोदिया की पत्नी कल्पना ने मामले को हर स्तर पर उठाया लेकिन कुछ खास असर नहीं हुआ। साल 2012-13 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कृष्णावेणी देसावातु ने मजिस्ट्रियल जांच की जरुरत बताई थी। लेकिन ऐसा हो न सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कमलनाथ के करीबियों पर आयकर विभाग की छापेमारी आज भी जारी, बढ़ा सियासी पारा

इसके बाद आलीराजपुर में थाना प्रभारी रहने के दौरान प्रवीण कक्कड़ ने पुलिस की नौकरी छोड़ कांग्रेस नेता और सांसद कांतिलाल भूरिया के निजी सचिव के रूप में काम करना शुरू कर दिया। साल 2015 के उपचुनाव में प्रवीण कक्कड़ ने कांतिलाल भूरिया के पक्ष में खूब काम किया। जिसके बाद कमलनाथ ने उन्हें अपना ओएसडी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed