इंदौर में लगे 'सैल्यूट आकाशजी' के पोस्टर, चोटिल नगर निगम अधिकारी आईसीयू में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर मकान ढहाने गए इंदौर नगर निगम के दल के साथ दो दिन पहले हुए विवाद के दौरान भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने शहरी निकाय के जिस अफसर को बल्ले से पीटा था, उसे एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। पलासिया क्षेत्र स्थित इस निजी अस्पताल के एक डॉक्टर ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि नगर निगम के भवन निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बायस (46) को बृहस्पतिवार देर शाम उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की शिकायत पर आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टर ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है।
आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में लगे पोस्टर
वहीं दूसरी तरफ इंदौर में भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में पोस्टर लग गए। इन पोस्टरों पर आकाश विजयवर्गीय की तस्वीर के नीचे लिखा था 'सैल्यूट आकाशजी'। हालांकि नगर निगम में बाद में इन पोस्टरों को हटा दिया।
नगर निगम अधिकारी के साथ मारपीट करने के बाद आकाश विजयवर्गीय जेल में बंद हैं। पिछले दो दिन में यहां की अलग-अलग अदालतें उनकी दो जमानत अर्जियां खारिज कर चुकी हैं।
Madhya Pradesh: "Salute Akash ji" posters put up in parts of Indore. BJP MLA Akash Vijayvargiya had attacked a Municipal Corporation officer in Indore, on June 26. He was arrested in connection with the incident & sent to judicial custody till 7th July. pic.twitter.com/3Rfg1EV4bf
— ANI (@ANI) June 28, 2019
कैलाश विजयवर्गीय भी तान चुके हैं पुलिस अधिकारी पर जूता
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर गुरुवार से काफी वायरल हो रही है। यह तस्वीर लगभग 25 साल पुरानी बताई जा रही है। इस तस्वीर में भाजपा नेता एक पुलिस अधिकारी पर जूता ताने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल तस्वीर पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर असली है और साल 1994 की है। उस समय विजयवर्गीय ने इंदौर के तत्कालीन एएसपी प्रमोद श्रीपाद फलनीकर पर जूता ताना था। वह इंदौर में किसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे थे।
