फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   post a selfie with bullet train and get a chance to win prize in bhopal

सेल्फी के सहारे रेलवे करेगा बुलेट ट्रेन की ब्रांडिंग

Sun, 15 Apr 2018 04:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Apr 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
post a selfie with bullet train and get a chance to win prize in bhopal

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 16 अप्रैल को रेलवे के राष्ट्रीय रेल सप्ताह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान यहां रेलवे एक राष्ट्रीय प्रदर्शनी लगाएगा। जिसमें रेलवे द्वारा किए गए कार्यों के मॉडल पेश किए जाएंगे। 

विज्ञापन


भोपाल हाट में आयोजित इस प्रदर्शनी में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन बुलेट ट्रेन का मॉडल भी पेश करेगी। इस दैरान 15 से 17 अप्रैल तक एक खास तरह की सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभागियों को बुलेट ट्रेन मॉडल के साथ सेल्फी लेकर फेसबुक पर पोस्ट करनी होगी। पोस्ट करते समय उन्हें भारतीय रेलवे व नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपेरेशन को टैग करना होगा। इस प्रतियोगिता में उसे ही विजेता घोषित किया जाएगा जिसकी फोटो पर सबसे अधिक लाइक आएंगे।
विज्ञापन


रेलवे के इस कदम के पीछे की वजह बुलेट ट्रेन की ब्रांडिंग करना है। बता दें यह ट्रेन 2022 के आखिर से अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलेगी। जो 508 किमी की दूरी महज 2 घंटे 17 मिनट में ही पूरी कर लेगी। इसका किराया 250-3,000 के बीच होगा। वहीं मॉडल के साथ सेल्फी लेने का समय 15 अप्रैल को शाम 6 से रात 9 बजे तक रहेगा और 16 से 17 अप्रैल को सुबह 11 से रात 9 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के निदेशक सूचना प्रचारक, वेद प्रकाश का कहना है कि सोशल मीडिया पर जिस सेल्फी को सबसे अधिक लाइक मिलेंगे उसे ही इनाम के लिए चुना जाएगा। उन्होंने कहा यह बुलेट ट्रेन की जानकारी अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed