फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pollution is increasing in the satna city due to illegal business of brick-kiln action is not being taken

Satna: ईंट-भट्टे के अवैध कारोबार से शहर में बढ़ रहा प्रदूषण, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

Thu, 15 Dec 2022 02:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 02:54 PM IST
सार

सतना शहर में चल रहे अवैध ईंट भट्टे शहर की आबोहवा की सेहत बिगाड़ रहे हैं। ईंट भट्टा संचालकों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि ये लोग बड़े पैमाने पर ईंट का निर्माण कर शासकीय व निजी जमीन का खनन करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
Pollution is increasing in the satna city due to illegal business of brick-kiln action is not being taken
ईंट भट्टों से हो रहा प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले में इन दिनों सैकड़ों की संख्या में अवैध ईंट भट्टे चल रहे हैं। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से अवैध ईंट भट्टों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पर्यावरण तो प्रदूषित हो रही रहा है। साथ ही राजस्व को होने वाले आय का भी नुकसान हो रहा है। शिकायत के बाद भी अब तक खनिज विभाग व प्रदूषण विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हालांकि कुछ स्थानों में कागजी कार्रवाई कर खानापूर्ति कर ली जाती है।
विज्ञापन


ईंट भट्टा संचालकों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि ये लोग बड़े पैमाने पर ईंट का निर्माण कर शासकीय व निजी जमीन का खनन करने में लगे हुए हैं। जिले के उचेहरा, अमरपाटन, रामपुर बाघेलान, मैहर, रैगांव, नागौद में अवैध ईंट भट्टा संचालित हो रहा है। जिले में चल रहे अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन पर रोक लगाने टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। लेकिन शायद ही कभी टास्क फोर्स ने कोई कार्रवाई की हो। लेकिन अब अधिकारी ईंट भट्टों का सर्वे कराकर इन्हें आबादी क्षेत्रों से हटाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed