{"_id":"5f721086efe28a47c2492f4a","slug":"polluted-water-reached-in-kolar-area-of-bhopal-city-after-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपालः कोलार क्षेत्र में दो दिनों बाद आया पानी, बर्तन में भरने के बाद भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपालः कोलार क्षेत्र में दो दिनों बाद आया पानी, बर्तन में भरने के बाद भड़के लोग
Mon, 28 Sep 2020 10:04 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
कोलार क्षेत्र में प्रदूषित पानी की आपूर्ति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के कई राज्यों में लोग प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इस पानी को पीकर लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ताजा वाकया मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के कोलार क्षेत्र का है, जहां पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति ठप थी। काफी मशक्कत के बाद 28 सितंबर की रात नौ बजे पानी आया। इसके बाद लोगों ने जैसे ही बर्तन में पानी भरना शुरू किया तो पानी का रंग देखकर भड़क उठे।
विज्ञापन
जानकारी लेने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी भरने के बाद ऐसा लगा कि नाले का पानी बर्तन में आ रहा है। कुछ लोगों ने तो इसे नाले से भी गंदा पानी बताया। लोगों ने बताया कि इस इलाके में आए दिन पानी की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
