फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics Two CM of AAP reached Rewa CM Mann says Every year even trees change their leaves this time change go

Politics: रीवा में पहुंचे AAP के दो सीएम, CM मान ने कहा- हर साल पेड़ भी पत्ते बदलते हैं, इस बार सरकार बदल दो

Mon, 18 Sep 2023 09:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 09:41 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के दो मुख्यमंत्री सोमवार को रीवा जिले में पहुंचे। यहां SAF मैदान में आयोजित आप की महारैली में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने मंच पर एक साथ ताल ठोककर विंध्य में बीजेपी-कांग्रेस के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी। 

विज्ञापन
Politics Two CM of AAP reached Rewa CM Mann says Every year even trees change their leaves this time change go
सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आप पार्टी ने भी सभी 230 सीटों से पार्टी प्रत्याशियों को चुनावी मैदान पर उतारने की घोषणा कर चुकी है। अब साल 2023 का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि काग्रेस और बीजेपी पर देश की तीसरे सबसे बड़ी पार्टी बनकर मोर्चे पर खड़ी हुई है। रीवा के SAF मैदान में आयोजित आप की महारैली में हजारों की तादात में जानता भी शामिल हुई।

विज्ञापन


रीवा पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य सरकार सहित केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। भगवंत ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हद कर दी, लूट के खा गए पूरा देश। हमारा बचपन खा गए, हमारी जवानी खा गए, हमारा बुढ़ापा खा गए, तीन-तीन पीढ़ियां खा गए। इतने पैसे इकट्ठे कर लिए कि इनकी आने वाली पीढ़ियां पांच-पांच सौ की नोट को निवाला बनाकर खाएं तो भी नहीं खत्म होगी। हर साल तो पेड़ भी पत्ते बदलते हैं, अब तो सरकार बदल दो।
विज्ञापन


भगवंत मान ने कहा कि शर्त लगता हूं, पंजाब की 18 महीने की सरकार और मध्यप्रदेश में 18 साल की शिवराज सरकार को मिला के देख लो, नहीं तो फोन लगाकर पूछ लो पंजाब वालों से 18 महीने में 36,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र देकर बैठा हूं। 90 फीसदी पंजाब के घरों का बिजली बिल जीरो कर दिया, तब आपके सामने आया हूं। रीवा वालों 28 हज़ार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया है। 12,710 कच्चे टीचरों को पक्का टीचर बनाया है। 50 हजार करोड़ का निवेश आ गया एक साल में, उससे दो लाख 86 हजार बेरोजगार लड़के-लड़कियों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये तो हर बात पर झूठ बोलते हैं, यार कोई बात तो सच बोल दो देश को। मैंने तो पार्लियामेंट में बोल दिया था, मोदी जी बैठे थे सामने। 15 लाख की रकम लिखता हूं तो कलम रुक जाती है। काले धन के बारे में सोचता हूं तो स्याही सूख जाती है। हर बात जुमला निकली, अब तो यह भी शक है इन्हें चाय बनानी भी आती है या नहीं। कोई भी जवान अगर शहीद होता है तो हमारी सरकार उसको एक करोड़ की सम्मान राशि देती है। चार जवान अनंतनाग में शहीद हुए, आतंकवादियों से मुठभेड़ में, उसमें से एक पंजाब का है। सोच सकते हो हम कितने देशभक्त हैं और दूसरी तरफ जब वह शहीद हो गए थे, न्यूज़ आ गई शहीद होने की, उस समय हमारे देश के प्रधानमंत्री हमारे देश के होम मिनिस्टर अमित शाह और राजनाथ उन पर फूलों की वर्षा हो रही थी। वह जी-20 का जश्न मना रहे थे, शर्म नहीं आती इनको।
सीएम मान ने कहा कि देश क्या इनके बाप का है। कभी कहते हैं हम देश का नाम बदल देंगे। मैं कहता हूं इंडियन आर्मी का फिर नाम क्या रखोगे। आईपीएल का भी नाम फिर बदलना पड़ेगा। एसबीआई का भी नाम चेंज करना पड़ेगा। आरबीआई का भी नाम चेंज करना पड़ेगा। मेक इन इंडिया स्किल, इंडिया खेलो इंडिया कितना कुछ बदलोगे, मैं तो कहता हूं इतना कुछ बदलने के बजाय मोदी को बदल दो एक बार बस।

सीएम मान ने कहा, अब हॉस्टलों की फीस पर 18 फीसदी जीएसटी लगने वाले हैं। इसका मतलब एक और भी नारा जल्द ही आने वाला है। ना खुद पढ़ा हूं और न ही किसी को पढ़ने दूंगा। हमारा तो चुनाव चिन्ह भी ऐसा है, जो सिर्फ सफाई करता है वह है झाड़ू और इस झाड़ू से हम सिर्फ अपना दुकान और मकान साफ करते थे। लेकिन अब अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में इस झाड़ू से पूरा हिंदुस्तान साफ किया जाएगा। हम किसी घर की बिजली फ्री कर दिए तो रेवाड़ी हो गई, मैं पूछता हूं कि 15 लाख वाला पापड़ किसने बेचा था। ये तो छह-आठ महीने में वैसे भी जाने वाले हैं, चलो जाते-जाते तो बता दो अच्छे दिन कब आने वाले हैं।

वहीं रीवा पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि दोस्तों चुनाव आ रहे हैं। दो महीने बाद चुनाव है, सारी पार्टियां आएंगी, सारे नेता आएंगे। बड़ी-बड़ी बातें करेंगे, मीठी-मीठी बातें करेंगे। एक दूसरे को गालियां देंगे, लेकिन हम छोटे लोग हैं, हम आम लोग हैं। हमको गाली-गलौज करनी नहीं आती। हमको नेतागिरी करने नहीं आती और न ही हमको राजनीति करने आती है। आज मैं जो भी आपसे बात करूंगा, सीधी-सीधी आपके घर की बात करूंगा। आपके परिवार की बात करूंगा, आपके फायदे की बात करूंगा, आपके बच्चों की बात करूंगा, दिल्ली में यह सारी चीज लागू करके आई है, पंजाब में यह सारी बातें लागू करके आए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि एक कहावत है न पहले इस्तेमाल करें, फिर विश्वास करें। आपके दोस्त होंगे, परिवार होंगे दिल्ली और पंजाब में फोन करके पूछ लेना केजरीवाल आया था, भगवंत मान आया था। यह बातें बोल रहे थे दिल्ली में क्या किया, पंजाब में क्या किया। अगर आपके दोस्त पंजाब और दिल्ली वाले कहे केजरीवाल अच्छा काम कर रहा है, भगवंत मन अच्छा काम कर रहा है तो ही वोट देना।

दिल्ली में भी पहले दो ही पार्टियों थी, दोनों में अच्छी सेटिंग थी। एक बार तुम राज करो एक बार हम राज करें। एक बार तुम लूटो, एक बार हम लूटे। फिर जनता के बीच एक नई पार्टी आ गई, आम आदमी पार्टी। लोगों ने देखा अन्ना आंदोलन हुआ, भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन हुआ। जनता ने देखा यह लड़के ईमानदार लगते हैं, जुझारू लगते हैं। जिद्दी तो हैं पर देश भक्त लगते हैं। जनता ने हमको एक मौका दे दिया, एक बार 70 में से 67 सीट आम आदमी पार्टी को तीन सीट बीजेपी को जीरो सीट कांग्रेस को। दूसरी बार 70 में से 62 सीट आम आदमी पार्टी को आठ सीट बीजेपी को जीरो सीट कांग्रेस को तो कुछ अच्छा ही कर रहे हैं, तब तो जनता बार-बार हम पर विश्वास कर रही है। पंजाब में तो 117 में से 92 सीट आम आदमी पार्टी को दे दी जनता ने और बीजेपी को 117 में से सिर्फ दो सीट दी। पंजाब में एक बार उसका राज एक बार इसका राज से जनता बहुत परेशान थी।

मध्यप्रदेश में भी दो पार्टियां हैं, एक बार इसका राज एक बार उसका राज। आप लोग भी दोनों पार्टियों को उखाड़ कर फेंक दें। एक मौका दे दो आम आदमी पार्टी को, मैं आपको चैलेंज करता हूं, इन दोनों पार्टियों को भूल जाओगे। आज मैं आपको 10 गारंटी देकर जा रहा हूं, आम आदमी पार्टी गारंटी देता है, गारंटी-गारंटी का मतलब अगर माल पसंद नहीं आया तो वापस कर जाना। दोबारा वोट मत देना और आज कल इन्होंने भी गारंटी शब्द इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। मैं देख रहा हूं, दूसरी पार्टी वालों ने गारंटी देना शुरू किया। वह नकली माल है, असली माल कौन सा है केजरीवाल की गारंटी।


पहली गारंटी एक साल के अंदर 24 घंटे बिजली का इंतजाम कर दूंगा, कोई पावर कट नहीं करेगा। 31 अक्टूबर तक के जीतने पुराने बिजली के बिल हैं, जिस-जिसके सारे बिजली के बिल माफ कर दिए जाएंगे। दूसरी गारंटी शिक्षा की गारंटी आपके सबके बच्चे मेरे बच्चे हैं, जैसे मैं अपने बच्चों को पलता हूं, वैसे ही आपके बच्चों को ही शिक्षा दूंगा। सारे सरकारी स्कूल शानदार बना देंगे, सारे सरकारी स्कूल अच्छे बना देंगे और मैं चैलेंज करके जा रहा हूं, पांच साल के अंदर मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों से बना देंगे कि लोग अपने बच्चे प्राइवेट स्कूल से निकाल-निकाल कर सरकारी स्कूल में एडमिशन करना शुरू कर देंगे। मध्यप्रदेश के भी प्राइवेट स्कूलों को कंट्रोल करेंगे। खबरदार अगर कोई प्राइवेट स्कूल वाला गलत तरीके से स्कूल का फीस बढ़ाया। तीसरी गारंटी इलाज की गारंटी स्वास्थ्य की गारंटी हर एक का इलाज पूरा इलाज मुफ्त में कराया जाएगा, यह गारंटी दे रहे हैं हम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed