फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics on The Kashmir Files: Vishwas Sarang on Diggi's allegation said Congress guilty for atrocities on Kashmiris

द कश्मीर फाइल्स पर सियासत: दिग्गी के आरोप पर विश्वास सारंग बोले- कश्मीरियों पर अत्याचार के लिए कांग्रेस दोषी  

Tue, 15 Mar 2022 05:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 15 Mar 2022 05:38 PM IST
सार

कश्मीरी हिंदुओं के पलायन की कहानी द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर मध्यप्रदेश में राजनीति गरमा गई है। पूर्व सीएम दिग्विजय के भाजपा और आरएसएस पर उन्माद फैलाने के आरोप पर मंत्री विश्वास सारंग बोले कश्मीरियों पर अत्याचर के लिए कांग्रेस दोषी है।

विज्ञापन
Politics on The Kashmir Files: Vishwas Sarang on Diggi's allegation said Congress guilty for atrocities on Kashmiris
विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीरी हिंदुओं के पलायन की कहानी द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर मध्यप्रदेश में राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा बंटे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर उन्माद फैलाकर राजनीतिक रोटियां सेकने का आरोप लगाय है। इस पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग बोले कि कश्मीरियों पर अत्याचार के लिए सिर्फ कांग्रेस दोषी है। दिग्विजय ने हमेशा देशद्रोहियों का समर्थन किया है।  
विज्ञापन

 
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर कहा था कि कश्मीरी हिंदुओं पर अत्याचार के लिए कांग्रेस दोषी है। वामपंथियों, देशद्रोहियों और कांग्रेस ने सच पर पर्दा डालने का काम किया है। द कश्मीर फाइल्स से सच सामने आया है। सारंग ने कहा कि कांग्रेस और अन्य वामपंथी दलों को भी फिल्म देखना चाहिए। फिल्म देखकर कश्मीर के मूल निवासी हिंदुओं पर अत्याचार के लिए कांग्रेस और वामपंथी दल प्रायश्चित करें। दिग्विजय सिंह ने हर समय विघटन करने वालों का साथ दिया। वह हमेशा देशद्रोहियों के समर्थन में खड़े होते हैं। 
विज्ञापन

 
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया था कि आरएसएस का एक मात्र एजेंडा धार्मिक उन्माद फैलाकर हिंसा पनपाना और इस पर राजनीतिक रोटियां सेकना हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म को लेकर अलग-अलग ट्वीट काे रीट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम, मंत्रियों के साथ कल देखेंगे फिल्म
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रियों और उनके परिवारों के साथ-साथ भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को एमपीटी ड्राइव-इन सिनेमा अशोका लेक व्यू में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखेंगे।

 
कश्मीरी पंडितों के बेघर होने की कहानी
अनुपम खैर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दिखाया गया है। वैसे तो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी कई फिल्में अब तक आ चुकी हैं लेकिन अब एक ऐसी फिल्म आई है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से भागने के लिए मजबूर कर दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed