फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics on OBC Reservation in MP: OBC leader Kamal Nath will be respected, Sarang said - he hindered reservation

एमपी में ओबीसी आरक्षण पर सियासत: ओबीसी के नेता कमलनाथ का करेंगे सम्मान, सारंग बोले- उन्होंने आरक्षण में टंगड़ी अड़ाई

Sun, 13 Feb 2022 03:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 03:36 PM IST
सार

पिछड़ा वर्ग संगठन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 15 फरवरी को सम्मान करेगा। इस पर रविवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने तंज करते हुए कहा कि आरक्षण में टगड़ी अड़ाने का काम कांग्रेस और कमलनाथ ने किया। 

विज्ञापन
Politics on OBC Reservation in MP: OBC leader Kamal Nath will be respected, Sarang said - he hindered reservation
विश्वास सारंग ने कहा कि आरक्षण में टगड़ी अड़ाने का काम कमलनाथ ने किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू होने पर श्रेय लेने की राजनीति शुरू हो गई है। पिछड़ा वर्ग संगठन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 15 फरवरी को सम्मान करेगा। इस पर रविवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने तंज करते हुए कहा कि आरक्षण में टगड़ी अड़ाने का काम कांग्रेस और कमलनाथ ने किया। 
विज्ञापन

 
सारंग ने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ ने कोर्ट में जाकर पूरे मामले को दिग्भ्रमित करने का काम किया। उन्होंने सरकार में रहते हुए यह व्यवस्था अपनाई कि ओबीसी आरक्षण लागू ना हो सके। यही कारण है क जब कोर्ट में मामला पहुंचा तो कांग्रेस सरकार के मंत्रियों और उनके वकील ने यह प्रयास कि यह मामला कोर्ट में अटका रहे। हमारी सरकार सभी वर्ग का संरक्षण देने की बात करती है। हमारी सरकार ने सभी को समुचित आधार पर आरक्षण देने की बात कही है। उसके साथ ही आरक्षित वर्ग के साथ ही सामान्य वर्ग को भी समुचित अवसर देंगे। समरसता के साथ समाज का निर्माण हो और सबका विकास हो यही अवधारणा है। कांग्रेस तो ओबीसी आरक्षण के मामले में एक्सप्रोज हो चुकी है। उनके नेताओं ने ही कोर्ट में जाकर याजिका लगाई, जिससे पंचायत चुनाव टल गए। 
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने आरक्षण लागू किया
पिछड़ा वर्ग एवं एससी-एसटी संयुक्त मंच के संयोजक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कांग्रेस ने चुनाव में अपने घोषणा पत्र में ओबीसी का आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की बात कही थी। जिसे सरकार बनने के बाद लागू किया था। बीच में हाई कोर्ट में स्टे के कारण लागू नहीं हो सका है। अब वह ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू हो गया है। इसलिए पिछड़ा वर्ग की जनता 15 फरवरी को मानस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का सम्मान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग जागरूक, भाजपा के झूठ में आने वाला नहीं
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्टीय प्रवक्ता आनंद जाट ने कहा कि अगर पिछड़ा वर्ग के लोग कांग्रेस नेता कमलनाथ का सम्मान 27% आरक्षण देने के लिए कर रहे हैं तो भाजपा के पेट में क्यों दर्द हो रहा है। शिवराज सिंह चौहान पिछड़े वर्ग के नाम पर मुख्यमंत्री बने हुए हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी के 18 वर्षों के शासन में उन्होंने एक भी काम पिछड़े वर्ग के कल्याण का किया हो तो बताएं? आरक्षण विरोधी भारतीय जनता पार्टी किस आधार पर पिछड़ों की हितैषी होने क़ा दावा करती है। आरक्षण कोई ‘ग़रीबी हटाओ’ या “रोजगार दिलाओ” योजना नहीं है यह सामाजिक न्याय का साधन है। जो भेदभाव मिटाता है। मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के वास्तविक अध्ययन के लिए रामजी महाजन आयोग का गठन अर्जुन सिंह ने किया था, फिर 2003 में दिग्विजय सिंह ने 27% आरक्षण दिया था। जिसे भाजपा सरकार ने कोर्ट में कमजोर सुनवाई करके ख़त्म करवाया। पर मैं बता देना चाहता हूँ कि अब पिछड़ा वर्ग जागरूक है और भाजपा के झूठ में आनेवाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed