फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics Former CM Kamal Nath will come to Umaria on February 8

Politics: जन आक्रोश की आवाज बनेंगे कमलनाथ, आठ फरवरी को उमरिया आएंगे, तैयारियों में जुटा संगठन

Fri, 03 Feb 2023 07:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 03 Feb 2023 07:32 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में आगामी आठ फरवरी को पूर्व सीएम कमलनाथ आएंगे। उनके आगमन को लेकर उमरिया जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूर्व सीएम जन आक्रोश रैली में भी शिरकत करेंगे।
 

विज्ञापन
Politics Former CM Kamal Nath will come to Umaria on February 8
बैठक करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का उमरिया जिले में आगमन आठ फरवरी को होगा। इस दौरान वे प्रेसवार्ता और मंडल सेक्टर अध्यक्षों की बैठक के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित जन आक्रोश रैली में भी शिरकत करेंगे। यह जानकारी होटल बांधवगढ़ में आयोजित पार्टी की प्रेसवार्ता में दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व विधायक अजय सिंह, प्रदेश महासचिव, संगठन प्रभारी जगदीश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा और संगठन मंत्री संजीव खंडेलवाल सहित जिले के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और मीडिया चैनलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी जगदीश सैनी ने बताया, प्रदेश में 20 साल से बीजेपी की सरकार है। इसके कुशासन से मजदूर, व्यापारी, किसान, युवा, महिलाएं, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग से लेकर आम नागरिक परेशान है। मंहगाई और बेरोजगारी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, जिससे जनता में आक्रोश व्याप्त है। पूर्व मुख्यमंत्री जनता के इस आक्रोश को आवाज देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन


ऐसा रहेगा कार्यक्रम...
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया, पूर्व मुख्यमंत्री उमरिया हवाई पट्टी से स्टेशन चौक, जय स्तंभ, गांधी चौक, मोहनपुरी और रमपुरी होते हुए सर्किट हाउस पहुंचकर पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। उसके बाद सामुदायिक भवन में आयोजित मंडल सेक्टर अध्यक्षों की बैठक लेंगे। इस बैठक के बाद श्रीनाथ न्यू बस स्टैंड में आयोजित जन आक्रोश रैली मे शिरकत करेंगे। पूर्व विधायक सिंह ने बताया कि संगठन और जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुट गया है। उन्होंने  समस्त जिला, ब्लॉक, मंडल, सेक्टर, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, किसानों, युवाओं और व्यापारियों सहित गणमान्य नागरिकों से साथियों सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी है बैठकों का दौर...
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए संगठन की ओर से जगह-जगह बैठकें कर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई जा रही है। साथ ही जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला स्तरीय कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक जिलाध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें संगठन प्रभारी जगदीश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन मंत्री संजीव खण्डेलवाल, मिथलेश राय, मो. शकील, नासिर अंसारी, गौरीशंकर प्रजापति, रमेश सिंह, संदीप यादव, आदित्य तिवारी, अनुराग महार के अलावा धु्रव सिंह, मो. आजाद, शिशुपाल यादव और राजीव सिंह कई अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed