{"_id":"62023185e2580c1c4e56b3df","slug":"politics-continues-on-the-death-of-cows-in-mp-kamal-nath-raised-questions-when-will-shivraj-ji-take-care-of-cowsheds-and-cows-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र में गायों की मौत पर सियासत जारी: कमलनाथ ने उठाए सवाल- शिवराज जी प्रदेश में गोशालाओं व गौवंश की सुध कब लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र में गायों की मौत पर सियासत जारी: कमलनाथ ने उठाए सवाल- शिवराज जी प्रदेश में गोशालाओं व गौवंश की सुध कब लेंगे
Tue, 08 Feb 2022 02:31 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:31 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में अलग-अलग हो रही गायों की मौत के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सवाल उठाए हैं। साथ ही सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में कमलनाथ ने कई ट्वीट किए हैं।
विज्ञापन
Kamalnath
विस्तार
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश में गौ माताओं की मौत निरंतर जारी है। भोपाल के बैरसिया के बाद गुना, खंडवा व प्रदेश के कई हिस्सों से गोशालाओं में भूख-प्यास से गौमाताओं की मौतों की तस्वीरें रोज सामने आ रही हैं।
कमलनाथ ने कहा कि इवेंट, अभियान, आयोजन, चुनावी दौरों, नेहरू जी को कोसने, 1947, चार धामों में लगे शिवराज जी पता नहीं प्रदेश में गोशालाओं व गौवंश की सुध कब लेंगे। कब गौ माताओं के लिए चारे, उनके भरण-पोषण का प्रबंध करेंगे…?
कमलनाथ ने सरकार पर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मध्य प्रदेश में गौशालाओं को दिए रहे चारे के अनुदान की राशि के नाम पर भी बड़ी गड़बड़ी सामने आ रही है। एक तरफ तो लाखों रुपये चारे व भरण पोषण के लिए अनुदान के रूप में दिए जा रहे हैं और दूसरी तरफ गोशालाओं में गौमाताओं की भूख और प्यास से मौतें निरंतर जारी हैं। आख़िर यह राशि जा कहां रही है..? ख़ुद को गौभक्त बताने वालों की सरकार की यह है वास्तविकता।