फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Policemen killed in Guna: शिकारियों से 'हिसाब बराबर' हुआ, मुठभेड़ में शामिल चौथा आरोपी भी एनकाउंटर में ढेर

Sun, 15 May 2022 10:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 15 May 2022 10:46 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोन में तीन पुलिसकर्मियों के हत्याकांड में शामिल चारों शिकारियों को पुलिस ने मार गिराया है। शनिवार रात पुलिस टीम ने शिकारियों पर कार्रवाई करते हुए तीसरे और चौथे आरोपी को भी ढेर कर दिया।

विज्ञापन
Policemen killed in Guna: Four hunters killed in encounter, father refused to hunt, eccentric son did not agree
आरोपियों का एनकाउंटर करने जंगल में मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोन में तीन पुलिसकर्मियों के हत्याकांड में शामिल चारों शिकारियों को पुलिस ने मार गिराया है। शनिवार रात पुलिस टीम ने शिकारियों पर कार्रवाई करते हुए तीसरे और चौथे आरोपी को भी ढेर कर दिया। वहीं इससे पहले पुलिस ने मुठभेड़ के मुख्य आरोपी शहजाद को मार गिराया था, वहीं, शिकारी नौशाद शनिवार को ही मुठभेड़ में मारा गया था। शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में शामिल चारों आरोपियों को मारे जाने की खबर है, हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मध्य प्रदेश बीजेपी के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और भाजपा प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने ट्वीट कर चारों आरोपियों के मारे जाने की बात कही है। भाजपा महामंत्री हितानंद शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा 'हिसाब बराबर' वहीं, इसके बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने अपने ट्वीट में लिखा 'चौथा भी गया!'।



  
पिता शिकार करने मना किया था

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नौशाद और शहजाद के पिता ने अपने दोनों बेटों को काले हिरण का शिकार न करने के लिए समझाया था, लेकिन शादी में काले हिरण का गोश्त मेहमानों को परोसने की सनक के चलते दोनों बेटे नहीं माने और शिकार के लिए जंगल चले गए। शिकार की बात को लेकर शिकारी नौशाद और शहजाद की अपने पिता से बहस भी हुई थी, पिता ने बेटों को समझाते हुए कहा था कि शादी में मुर्गे की दावत दे देंगे शिकार मत करो।
Policemen killed in Guna: Four hunters killed in encounter, father refused to hunt, eccentric son did not agree
गुना में आरोपियों के कब्जे से मिले काले हिरण के सिर। - फोटो : सोशल मीडिया
शादी में आने वाले थे करीब 400 मेहमान
बताया जा रहा है कि नौशाद सनकी दिमाग का था। शनिवार को उसकी भतीजी की शादी थी, शादी में करीब 400 मेहमान आने वाले थे, वह बरातियों को दावत में काले हिरण का गोश्त खिलाना चाहता था, जिसके चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर काले हिरण और मोर के शिकार की योजना बनाई थी। शिकार की योजना में उसका भाई शहजाद भी शामिल था।  शहजाद एक अच्छा निशानेबाज था, इसलिए शिकार की योजना में नौशाद ने उसे भी शामिल किया था। पशुओं का मांस काटने में माहिर बबलू के साथ ही दो अन्य आरोपी गुल्ला और विक्की भी इस पूरी योजना में शामिल थे।

पांच काले हिरण और एक मोर का किया था शिकार
सभी शिकारियों ने जंगल से शुक्रवार को पांच काले हिरण और एक मोर का शिकार किया था। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से पांच काले हिरण के सींग और एक मोर का शव बरामद किया है। 400 लोगों को दावत देने कि हिसाब से आरोपियों ने पांच हिरणों का शिकार किया था। एक हिरण से करीब 20 किलो मांस निकलता है।
Policemen killed in Guna: Four hunters killed in encounter, father refused to hunt, eccentric son did not agree
एनकाउंटर के बाद शिकारी की लाश ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने दो आरोपियों जिया खान और सोनू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी शहजाद और नौशाद के साथ शिकार पर गए थे। आरोपियों ने पुलिस को एक कुएं में लूटी गई राइफल फेंके जाने की जानकारी दी है। गुना एसपी राजीव मिश्रा के अनुसार मुठभेड़ में उपयोग की गई शहजाद की लाइसेंसी राइफल बरामद कर ली गई है। इसका लाइसेंस मामले के मुख्य आरोपी शहजाद के नाम से है।

नहीं हो सकी शादियां
राघौगढ़ के विदौरिया गांव में करीब 30 परिवार रहते हैं। इनमें से दो परिवारों में शनिवार को शादियां थीं। पहली शादी शिकारी नौशाद की भतीजी की थी, जिसमें बरात बलोनिया के पास से आ रही थी। वहीं,  दूसरी शादी मजीद खान के बेटे की थी। मजीद के बेटे की बरात मूढरा गांव जानी थी, लेकिन वारदात के बाद शनिवार सुबह से ही गांव में सन्नाटा छाया रहा। कई लोगों के घरों में ताले लटके नजर आये। वहीं, आरोपियों और परिवार के सदस्य फरार हैं। गांव में भारी संख्या में पुलिस तैनात है। दोनों ही जगह शादियों में पहले से जो मेहमान आए थे, उनमें से कई मेहमानों को पुलिस ने तलब किया है। इस घटना के बाद गांव में दोनों ही शादियां नहीं हो सकीं, पुलिस ने मौके से आठ मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Policemen killed in Guna: Four hunters killed in encounter, father refused to hunt, eccentric son did not agree
घटनास्थल जहां पुलिस ने एनकाउंटर किया। - फोटो : अमर उजाला
नए IG डी श्रीनिवास ने संभाला मोर्चा
ग्वालियर रेंज के नए IG डी श्रीनिवास वर्मा ने मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को सीएम ने घटनास्थल पर देरी से पहुंचने पर ग्वालियर के IG अनिल शर्मा को हटा दिया था। मध्य प्रदेश सरकार ने तीनों शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। मामले में कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार ने  पुलिस को फ्री हैंड दिया गया। वहीं आरोपियों के घरों को भी शनिवार को जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जमींदोज कर दिया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
Policemen killed in Guna: पुलिस ने शिकारियों से 'हिसाब बराबर' किया, मुठभेड़ में शामिल चौथा आरोपी भी एनकाउंटर में ढेर

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed