{"_id":"61acfe13048676419a31e3ed","slug":"police-solved-murder-mystery-in-five-hours-in-gwalior-madhya-pradesh-good-friends-were-found-as-the-killer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: ग्वालियर पुलिस ने 5 घंटे में सुलझाई मर्डर की गुत्थी, खास दोस्त ही निकले हत्यारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: ग्वालियर पुलिस ने 5 घंटे में सुलझाई मर्डर की गुत्थी, खास दोस्त ही निकले हत्यारे
Sun, 05 Dec 2021 11:30 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:30 PM IST
सार
मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अमन के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों आरोपी ग्वालियर छोड़कर भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन
पुलिस ने पांच घंटे के भीतर न केवल मर्डर की गुत्थी सुलझाई बल्कि आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में रविवार को फिर एक हत्या हुई। चंदन नगर में अमन उर्फ भरत दीक्षित की उसके ही दो दोस्तों ने हत्या कर दी। पुलिस ने पांच घंटे के भीतर न केवल मर्डर की गुत्थी सुलझाई बल्कि आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। दोनों आरोपी नाबालिग हैं। उनका कहना है कि अमन दीक्षित को उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते मारा है।
विज्ञापन
अधिकृत जानकारी के अनुसार अमन के मामा जगदीश वाजपेयी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 302, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। अमन की लाश उसके ही घर में मिली थी। उसके शरीर पर चाकू के कई घाव मिले थे। इस पर एसपी अमित सांघी ने एएसपी राजेश दंडोतिया को मामले को सुलझाने के लिए टीम बनाने के निर्देश दिए। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार और ग्वालियर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार समेत पुलिस के कुछ अधिकारियों ने टीम बनाई और काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अमन के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों आरोपी ग्वालियर छोड़कर भागने की फिराक में थे। उनसे पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
