फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police seized opium being grown in the field

MP News: खेत में उगाई जा रही थी अफीम, पुलिस ने मारा छापा, लाखों के पौधे जब्त

Sat, 16 Mar 2024 03:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 16 Mar 2024 03:35 PM IST
सार

MP News: रीवा पुलिस ने खेत में उगाई जा रही अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यहां से लाखों रुपये की अफीम को बरामद किया है। साथ ही इस पूरे मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। 

विज्ञापन
Police seized opium being grown in the field
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत खेत में की जा रही अफीम की खेती का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। खेत से पुलिस ने लाखों रुपए के अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह निर्देश पर कार्रवाई करते हुए गढ़ पुलिस की टीम ने खेत में दबिश देकर एक क्विंटल अफीम के पौधों को जब्त करने की करवाई की। इस दौरान अफीम की खेती करने वाले दो आरोपियों को दबोचने में भी पुलिस को सफलता हासिल हुई है। 

विज्ञापन


अफीम के खेती का भंडाफोड़ 
दरअसल, घटना गढ़ थाना क्षेत्र के करहइया गांव की है। यहां पर रहने वाले कमलेश लोनिया और रमेश लोनिया के द्वारा अपने खेत में लंबे समय गेहूं और प्याज के फसल के बीच में अफीम की खेती की जा रही थी। इस बात की सूचना पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह को हुई। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना गढ़ पुलिस को दी। पुलिस की एक टीम ने खेत में दबिश दी और एक खेत में अफीम के पौधे लहराते हुए पुलिस को दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने 2380 अफीम के पौधे जब्त किए, जिसका वजन तकरीबन 1 क्विंटल है और कीमत तकरीबन 20 लाख रुपए है।
विज्ञापन


दो आरोपी गिरफ्तार 
पुलिस ने अफीम के पौधे जब्त किए हैं, साथ ही आरोपियों को पकड़ कर थाने ले जाया गया जिनसे पूछताछ करके जानकारी जुटाई जा रहा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed