फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police seized eight motorcycles from the possession of a thief

Burhanpur: चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा था चोर, पुलिस ने पकड़ा तो जब्त हुई आठ मोटरसाइकिलें

Tue, 05 Dec 2023 09:10 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 05 Dec 2023 09:10 AM IST
सार

Burhanpur: बुरहानपुर जिले की शाहपुर थाना पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जोकि चोरी की गई मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में था और उसी समय पुलिस ने उसे धर दबोचा। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से पुलिस ने आठ मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

विज्ञापन
Police seized eight motorcycles from the possession of a thief
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरहानपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के मामले में एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने वाहन खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर जिलों से चुराया था। वहीं इन जिलों में आरोपी के खिलाफ कई अपराध भी पंजीबद्ध हैं और यह शातिर अपराधी पहले भी कई बार इस तरह के अपराधों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने इस शातिर चोर से पूछताछ कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे खंडवा जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने कैसे पकड़ा
दरअसल, पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम इच्छापुर के माता मंदिर के पास मोटर साइकल बेचने की फिराक में घूम रहा है, जोकि चोरी की हो सकती है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद शाहपुर थाना प्रभारी के द्वारा तुरन्त एक टीम बनाकर उसे मौके पर रवाना किया गया। जहां पहुंचकर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति मनोहर पिता हौसीलाल (48) को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद उसने बताया कि इस मोटर साइकिल को उसने शाहपुर से चुराकर यहां बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस टीम ने क्रॉस चेक किया तो यह मोटरसाइकिल थाना शाहपुर के अपराध क्र.1332/23 में चोरी होना पाई गई। 
विज्ञापन


थाना शाहपुर की पुलिस टीम ने जब आरोपी मनोहर से चोरी के संबंध में और अधिक पूछताछ की तो उसने कुल 08 मोटर साइकल चोरी करना कबूल किया, जिनकी कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गयी। पुलिस टीम ने इन सभी मोटर साइकिलों को आरोपी से जब्त किया है। इसी दौरान आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने इसके पहले भी खंडवा, खरगोन सहित बुरहानपुर जिलों में कई बार वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया है और इन जगहों पर उसके खिलाफ कई अपराध भी दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्त मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर

  • होण्डा शाइन MP 68 MC 6573
  • MP 47 MM 2732
  • हीरो एचएफ डिलक्स MP 68 MA 4064
  • होण्डा शाइन MP 12 MV 1054
  • होण्डा शाइन  MH 05 EW 5275
  • हीरो ग्लैमर MH 04 FY 9559
  • होण्डा यूनिकार्न, बिना नंबर
  • हीरो एचएफ डिलक्स MP 68 ZB 3242
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed