{"_id":"5b6cfe554f1c1bb15c8b76b6","slug":"police-rescued-a-woman-who-was-allegedly-abducted-from-delhi-to-work-as-a-honey-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं पर स्टिंग करने के लिए किया महिला का अपहरण, पुलिस के पास पहुंची पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं पर स्टिंग करने के लिए किया महिला का अपहरण, पुलिस के पास पहुंची पीड़िता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 10 Aug 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले पुलिस ने बुधवार को एक 27 साल की महिला को छुड़ाया जिसका कथित तौर पर दिल्ली से अपहरण किया गया था। उसे यहां हनी ट्रैप का काम करने और राजनेताओं पर स्टिंग करके उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए लाया गया था। पुलिस ने बताया कि महिला को उसके अपहरणकर्ता ने बताया कि उनका लक्ष्य वो राजनेता होंगे जिन्हें कि राज्य के विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट मिलेंगे।
विज्ञापन
अमलाई के इंस्पेक्टर विजय सिंह पाटले ने कहा, 'महिला ने बुधवार को 100 नंबर पर शहडोल के ब्यूटी पार्लर से फोन किया। यह स्थान भोपाल से 592 किलोमीटर दूर है। महिला ने पार्लर के एक कर्मचारी से फोन मांगकर पुलिस को फोन किया। जब पुलिस ने उसे बचाया तो उसने बताया कि उसका चचाई के अनूपपुर (भोपाल से 656 किलोमीटर दूर) के निवासी प्रभाकर द्विवेदी ने बंदूक की नोंक पर डेढ़ महीने पहले उसका अपहरण किया था।'
विज्ञापन
पाटले ने आगे कहा, 'द्विवेदी ने उसे चचाई में कड़ी निगरानी में रखा था लेकिन वह किसी तरह बुधवार को वहां से निकलकर पार्लर आ गई और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने महिला के दावों की जांच की तो पता चला कि जून में दिल्ली के ज्योतिनगर पुलिस स्टेशन में महिला के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है।' शहडोल के पुलिस अधीक्षक सौरभ ने कहा, 'महिला का कथित आरोप है कि वह राजनेताओं पर कोई स्टिंग नहीं करना चाहती है लेकिन द्विवेदी उसे घर नहीं जाने दे रहा है।'
विज्ञापन
शहतडोल और अनूपपुर पुलिस इस मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। अनूपपुर पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने कहा, 'द्विवेदी की आपराधिक पृष्ठभूमि है। उसके खिलाफ चचाई पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी करने के दो मामले दर्ज हैं। हमारी जानकारी के अनुसार उसके पिता को उसकी वजह से अपनी सरकारी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था।' पुलिस ने दिल्ली में महिला के माता-पिता से संपर्क किया है।
