फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police recovered the stolen truck in chhatarpur madhya pradesh, thiefs were planning to sell it in junk after cutting it

मध्य प्रदेश: पुलिस ने बरामद किया चोरी का ट्रक, काटकर कबाड़ में बेचने की हो रही थी तैयारी

Sun, 05 Dec 2021 10:58 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 05 Dec 2021 10:58 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक रामकुमार बड़गैयां निवासी महोबा रोड ने छतरपुर कोतवाली थाना में रिपोर्ट की थी कि उनका ट्रक चोरी कर लिया गया है। इस पर कोतवाली छतरपुर में धारा-379 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Police recovered the stolen truck in chhatarpur madhya pradesh, thiefs were planning to sell it in junk after cutting it
ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छतरपुर जिले में एक ट्रक चोरी का मामला सामने आया था जिसे कि 1 दिसम्बर 2021 की रात अज्ञात चोर चोरीं कर ले गए थे। यह टाटा कंपनी का 10 चका ट्रक क्रमांक-MP-16-H-0779 था। जिसे शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महोबा रोड पुष्पांजलि मोटर्स के सामने से चोरी कर ले गया था। इसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रामकुमार बड़गैयां निवासी महोबा रोड ने छतरपुर कोतवाली थाना में रिपोर्ट की थी कि उनका ट्रक चोरी कर लिया गया है। इस पर कोतवाली छतरपुर में धारा-379 के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संजय बेदिया ने कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम के साथ चोरी गया ट्रक बाँदा (उ.प्र.) हाईवे के पास से पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी को गैस कटर का प्रयोग कर ट्रक की बाडी को गैस कटर के माध्यम से काटकर साक्ष्य छुपाने का प्रयास करते हुये पकड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से आरोपी मोहम्मद अहमद को पकड़ा एवं उसके कब्जे से चोरी किए गए ट्रक सहित ट्रक को काटने में प्रयोग किये जा रहे उपकरणों को भी जब्त किया है। उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed