{"_id":"63e25f9c7b6b5a774b12e27e","slug":"police-is-investigating-why-the-young-man-who-went-to-dewas-hanged-himself-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: देवास जा रहे युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने कहा- प्रशासन ने नहीं की मदद; पुलिस पड़ताल में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: देवास जा रहे युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने कहा- प्रशासन ने नहीं की मदद; पुलिस पड़ताल में जुटी
Tue, 07 Feb 2023 07:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 07 Feb 2023 07:56 PM IST
सार
नीलगंगा पुलिस ने बताया कि अशोक मालवीय (40) भेरूगढ़ के कोलूखेड़ी का रहने वाला है। वह 23 जनवरी को मामा के घर देवास जाने का कहकर घर से निकला था।उसके बाद वन विभाग के जंगल में उसकी लाश मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नीलगंगा थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के कोलूखेड़ी निवासी लोडिंग ऑटो चालक 23 जनवरी को देवास जाने का कहकर घर से निकला था। उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली है। नीलगंगा पुलिस ने चिंतामण ब्रिज के नीचे वन विभाग के जंगल से यह लाश बरामद कर यह पड़ताल शुरू कर दी है कि जब मृतक देवास जाना चाहता था तो ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मामा के यहां देवास जाने के लिए घर से निकला था युवक
नीलगंगा पुलिस ने बताया कि अशोक मालवीय (40) भेरूगढ़ के कोलूखेड़ी का रहने वाला है। वह 23 जनवरी को मामा के घर देवास जाने का कहकर घर से निकला था। पुलिस ने बताया कि दूसरे दिन उसकी पत्नी कविता ने भेरूगढ़ थाने जाकर अशोक के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उसका मोबाइल दो दिनों तक चालू था, लेकिन कॉल उठ नहीं रहा था।
विज्ञापन
'पुलिस ने नहीं की मदद और थाने से भगा दिया'
अशोक के भाई सुरेश ने बताया कि भेरूगढ़ थाने जाकर पुलिस को बताया था कि मोबाइल लोकेशन सर्च करवा दो ताकि अशोक का पता चल सके। लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की और अपने स्तर पर तलाश करने की बात कहकर थाने से भगा दिया था।
विज्ञापन
आधार कार्ड से हुई शव की शिनाख्त
नीलगंगा पुलिस को सूचना मिली कि चिंतामण ब्रिज के नीचे वन विभाग के जंगल में अज्ञात युवक की लाश पेड़ पर लटकी है। पुलिस ने यहां पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और उसके कपड़ों की तलाशी ली। पर्स में मिले आधार और ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त अशोक मालवीय के रूप में हुई थी।
