फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police hooliganism in Singrauli SI pointed pistol at youth says I will bury you in ground

Singrauli: SI ने युवक पर तानी पिस्तौल, कहा- जमीन में गाड़ दूंगा; पास खड़ा बच्चा गिड़गिड़ाता रहा- मत करो, मत करो

Sat, 30 Mar 2024 04:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 30 Mar 2024 04:01 PM IST
सार

Singrauli News: सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने कहा कि खुटार चौकी में पदस्थ एसआई का वीडियो सामने आया है। वीडियो और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Police hooliganism in Singrauli SI pointed pistol at youth says I will bury you in ground
एसआई ने युवक पर तानी पिस्तौल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। जिले के खुटार चौकी में पदस्थ एसआई रामजी पांडेय ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर महिलाओं और 8 साल के बच्चे के सामने युवक पर पिस्तौल तान दी और अपनी वर्दी का रौब दिखाया। वीडियो में एसआई ने महिलाओं और बच्चों के सामने कह रहे हैं कि मेरा नाम रामजी पांडेय है, जमीन में गाड़ दूंगा। वीडियो में एक मासूम बच्चा भी दिख रहा है जो रोते हुए कह रहा है कि मेरे पापा को छोड़ दो, मत मरो- मतकरो। लेकिन, पिस्टल दिखाने वाले एसआई अपना आपा खोते हुए धमकी देते नजर आ रहें है। 

विज्ञापन


दरअसल, जिले के खुटार चौकी क्षेत्र के प्रभात गोस्वामी ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि वह अपने घर के पास किराने की दुकान चलाता है। बीते दिन खुटार चौकी के प्रभारी एसआई रामजी पांडेय मेरे घर आए और गालियां देते हुए कहा कि तुम गांजा बेचते हो, परिवार और बच्चों के सामने पिस्टल से डराया, धमकाया और मारपीट भी की। वह मुझे गाड़ी में बैठाकर थाने में ले गए और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। रुपये देने से मना करने पर उन्होंने पीटा, बाद में 35 हजार रुपये देने के बाद मुझे छोड़ा गया। 
विज्ञापन


मामले को लेकर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने कहा कि खुटार चौकी में पदस्थ एसआई का वीडियो सामने आया है। वीडियो और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed