{"_id":"5aa08b40-ad93-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"police-gave-punishment-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बदमाशों को सड़क पर कराई उठक-बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बदमाशों को सड़क पर कराई उठक-बैठक
मंदसौर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Apr 2013 04:01 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिसवालों रंगदारी मांगने वाले दबंगों को सड़क पर ही मुर्गा बनाकर सजा दी।
विज्ञापन
पूरे शहर को डराने वाले तीन बदमाश सड़क पर कान पकड़कर उठक-बैठक करते दिखे।
आरोप है कि तीन बदमाशों मीनू खान, मजहर अली और हेडर खान ने एक व्यक्ति से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी।
पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही उसने बदमाशों को पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस ने उन्हें भरी सड़क पर सजा दी। पुलिस ने तीनों का जुलूस निकाला और सड़क पर मुर्गा बनाकर उठक-बैठक कराई।
हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस के सजा देने के इस तरीके पर भी सवाल उठ रहे हैं।
