फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   police department did weapon worship celebrated by firing joyfully Damoh SP played the tradition

Damoh: दशहरे पर पुलिस विभाग ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायरिंग कर एसपी ने निभाई परंपरा

Thu, 06 Oct 2022 08:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 08:37 AM IST
सार

पुलिस विभाग के रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। एसपी ने 315 बोर की राइफल से गोली चलाकर परंपरा निभाई।

विज्ञापन
police department did weapon worship celebrated by firing joyfully Damoh SP played the tradition
एसपी ने किया हर्ष फायर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में दशहरे के मौके पर रावण के दहन के साथ ही शस्त्र पूजन की भी परंपरा है। इस मौके पर पुलिस विभाग भी अपने शस्त्रों का पूजन करता है। दशहरा पर्व के मौके पर बुधवार को दमोह एसपी डीआर तेनीवार ने गोली चलाकर शस्त्र पूजन की परंपरा निभाई। उनके साथ पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भी गोलियां चलाई।
विज्ञापन

 
दरअसल दशहरा पर्व के मौके पर पुलिस विभाग के रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। विधि विधान से पूजन के बाद सभी पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायर किया। सबसे पहले एसपी डीआर तेनीवार ने 315 बोर की राइफल से हर्ष फायर कर पूजन का शुभारंभ किया। इसके बाद एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह, आरआई संजय सूर्यवंशी, सीएसपी अभिषेक तिवारी के अलावा कई एसडीओपी ने हर्ष फायर किया।
विज्ञापन


एसपी तेनीवार ने बताया कि परंपरा अनुसार दशहरा पर्व के दिन शस्त्र पूजन किया जाता है और इसके बाद हर्ष फायर होता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए उन्होंने भी रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजन किया और उसके बाद हर्ष फायर किया है। एसपी ने बताया कि यह प्राचीन परंपरा है, जो चली आ रही है और हम सभी इसे मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed