फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   police booked a librarian under posco act

स्कूल में बच्चों को सिखाता था गंदी बात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2015 10:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Sep 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
police booked a librarian under posco act

जबलपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने लाइब्रेरियन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि वो कक्षा 5 के छात्रों को यह सिखा रहा था कि किस कैसे किया जाए।

विज्ञापन


अभिभावकों की इस शिकायत के बाद लाइब्रेरियन को पोस्को के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला शहर के क्राइस्ट चर्च जबलपुर बिशप स्कूल का है जो आईसीएसई बोर्ड द्वारा संचालित किया जाता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अभिभावक स्कूल के सामने धरने पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरियन ने रेगुलर शिक्षक की अनुपस्थिति में कक्षा 5 के बच्चों के बीच गया और उन्हें आपत्तिजनक जानकारियां देने लगा, जिसमें उसने ये भी बताया कि कैसे किस किया जाए?
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को दी जा रही अभद्र जानकारी

police booked a librarian under posco act

अभिभावकों की मांग है कि लाइब्रेरियन को स्कूल से निकाल दिया जाए। एक छात्रा के पिता ने कहा कि 'स्कूल प्रशासन अभिभावकों की शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहा है और अब हालाता यहां तक पहुंच चुके हैं कि बच्चों को अभद्र जानकारियां दी जा रही हैं।'

इस संबंध में स्कूल प्रशासन का पक्ष नहीं मिल सका है। सिटी पुलिस अधीक्षक अजीम खान ने कहा कि आरोपी लाइब्रेरियन हैरी थियोफिल्स को प्राथमिक जांच के बाद शुक्रवार शाम पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक धरना दे रहे अभिभावकों के बयान रिकार्ड करने के बाद इस मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed