{"_id":"6172f3789dd97d6fbf26ca2a","slug":"police-arrested-thieves-when-they-were-planning-to-commit-crime-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात के पहले पहुंचे हवालात: हाथों में हथियार लिए कर रहे थे बात... आज रात करेंगे सिद्धिविनायक कॉलोनी में चोरी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात के पहले पहुंचे हवालात: हाथों में हथियार लिए कर रहे थे बात... आज रात करेंगे सिद्धिविनायक कॉलोनी में चोरी...
Fri, 22 Oct 2021 10:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:53 PM IST
सार
हाथों में नुकीले औजार लिए खड़े कुछ लोग आपस में बातें कर रहे थे। एक कह रहा था कि रात होने का इंतजार करो। रात को हम सिद्धिविनायक नगर जाएंगे। जिस घर में ताला लगा होगा वहां घुसेंगे और माल चुरा लेंगे। तैयार रहना। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और मंसूबे धरे रह गए। अब सभी हवालात में है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल
विस्तार
यह घटना इंदौर की है जहां पुलिस ने वारदात के पहले ही कुछ लोगों को पकड़ लिया। दरअसल पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर आशुतोष बागरी ने चोरी आदि की वारदातों पर अंकुश के लिए अधीनस्थ अमले को निर्देश दिए थे। इस पर सीएसपी एमयू रहमान ने थाना प्रभारी थाना तेजाजी नगर निरीक्षक आरडी कानवा और उनकी टीम को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इसके बाद पुलिस टीम क्षेत्र में नकबजनी और वाहन चोरी करने वाले बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई।
विज्ञापन
दबे कदमों पहुंची पुलिस
शुक्रवार को तेजाजी नगर पुलिस टीम को मुखबिर ने बताया कि सिद्धिविनायक कॉलोनी के गेट के पास कुछ संदिग्ध लोग खड़े हैं जिनके पास हथियारनुमा औजार हैं। कोई वारदात कर सकते हैं। पुलिस दबे कदमों से कॉलोनी के गेट के पास पहुंची। अपने वाहनों को दूर खड़ा किया और पैदल पैदल जाने लगी। मुखबिर की बात सच निकली।
विज्ञापन
कुछ लोग सिद्धि विनायक कॉलोनी के पीछे संदिग्ध अवस्था में दिखे। ये सभी आपस में बात कर रहे थे कि आज रात हम सब मिलकर सिद्धिविनायक कॉलोनी में जिस घर के दरवाजे पर ताला लगा होगा, उस घर का ताला तोड़कर उसमें से रुपये और ज्वेलरी चोरी करेंगे। यह सुनकर पुलिस हरकत में आई और घेराबंदी कर सबको पकड़ा।
विज्ञापन
इनके नाम बादल धनोलिया पिता चंदूलाल (22) निवासी साईं सिटी गेट के पास डायमंड कॉलोनी इंदौर, आदर्श वर्मा (19) निवासी साईं सिटी गेट के पास डायमंड कॉलोनी इंदौर, अमर सिपोलिया (19) निवासी भोलेनाथ मंदिर के पास ग्राम असरावद खंडवा रोड इंदौर ,जय राठौर (18) निवासी हनुमान टेकरी ग्राम असरावद इंदौर है।
आरोपियों के पास से दो छोटी लोहे की टामी, एक लोहे की आरी, एक पेचकस, एक पेंसिल टॉर्च, दो पिंचिस, एक हथौड़ी बरामद की गई है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने ग्राम असरावद खुर्द से एक मोटरसाइकिल भी चुराई थी।
